Business

Gold-Silver Rate Today: क्रिसमस पर सोने के दाम में तेजी, चांदी भी पहुंची नई ऊंचाई पर; देखें लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Rate Today: 25 दिसंबर को क्रिसमस की सुबह देश में सोने की कीमत में तेजी है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव बढ़कर 139090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत 138940 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,525.96 डॉलर प्रति औंस पर है। इस साल अब तक सोना 73.7 प्रतिशत मजबूत हुआ है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों का गोल्ड रेट…

वैकल्पिक रोजगार और बढ़ी हुई मुआवजा राशि की मांग को लेकर 26 दिसंबर को गेवरा खदान बंद और कार्यालय घेराव करेंगे भू विस्थापित

दिल्ली में सोने की कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 139090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 127510 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 123140 139090
मुंबई 127360 138940
अहमदाबाद 127410 138990
चेन्नई 127360 138940
कोलकाता 127360 138940
हैदराबाद 127360 138940
जयपुर 127510 138990
भोपाल 127410 134220
लखनऊ 127510 139090
चंडीगढ़ 127510 139090

गोल्डमैन सैक्स ने अगले साल दिसंबर तक गोल्ड के 4,900 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाने का अनुमान जताया है। कहा है कि दुनिया के कई केंद्रीय बैंकों की तरफ से अगले साल भी गोल्ड में खरीदारी जारी रहने की उम्मीद है।

CG Weather Update: उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर की दस्तक, 1 से 2 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

चांदी की कीमत

चांदी में भी 25 दिसंबर को तेजी है। भाव 233100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 72.70 डॉलर प्रति औंस हो गया है। इस साल अब तक विदेशी बाजारों में चांदी की कीमतों में 151 प्रतिशत और घरेलू बाजार में 153 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026