ChhattisgarhKorbaअपराधकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

कोरबा में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज

कोरबा : कोरबा जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। आरोपी को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। उरगा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है। पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला गांव से लगे खेत में काम करने के लिए गई हुई थी। इस दौरान युवक की बुरी नजर पड़ी और उसने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया। बुजुर्ग महिला के विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। यह बात किसी और को बताने पर भी जान से मारने की बात कही।

200 ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे ग्रामीण, श्री सीमेंट परियोजना के खिलाफ SDM कार्यालय पर किया प्रदर्शन

इस घटना के बाद किसी तरह बुजुर्ग महिला घर लौटी और अपने बच्चों को पूरी बात बताई। तत्काल इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को दी गई। वहीं ग्रामीण इस घटना के बाद आक्रोशित हो गए और आरोपी युवक की तलाश करने लगे। काफी मशक्कत के बाद युवक को पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

Open School Exam: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने 2026 की हाईस्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक आदतन नशेड़ी है। घर से निकलते समय उसने अपने पिता का पैर भी तोड़ दिया था। गांव वाले उसकी हरकतों से परेशान हैं। आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।