Chhattisgarhछत्तीसगढ

संविधान दिवस पर सतनामी समाज के संगठनों में दिखी एकजुटता, जैजैपुर में निकली जागरूकता रैली

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती : संविधान दिवस के मौके पर 26 नवंबर को जैजैपुर में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जैजैपुर ब्लाक ईकाई, सतनामी अधिकारी- कर्मचारी संघ, भीम आर्मी जैजैपुर ईकाई, सतनामी समाज छ.ग. , छत्तीसगढ़ सतनाम महासंघ सरीखे संगठनों ने एकजुटता दिखाते हुए संविधान जागरूकता रैली निकाली। इस जागरूकता रैली का उद्देश्य जनसाधारण को भारतीय संविधान के प्रति जागरूक करने के साथ उसके महत्व बताना था।
यह जागरूकता रैली सतनाम भवन जैजैपुर से जनपद पंचायत कार्यालय तक चली जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित समाज के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति रही।

जनपद पंचायत जैजैपुर परिसर में स्थापित बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी ने भारतीय संविधान के प्रस्तावना का वाचन कर संविधान सम्मत व्यवहार कर इसके उच्च आदर्शों को समाज में स्थापित करने का संकल्प लिया।‌ इस मौके पर जैजैपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा -परदेशी खुंटे ने भारतीय संविधान दिवस की जैजैपुर वासियों को बधाई दी और कहा कि बाबा साहब के लिखे इस संविधान में हम महिलाओं को जो हक अधिकार मिले हैं उसी की बदौलत हम महिलाएं आगे बढ़ पा रही हैं। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के संरक्षक मनहरण मनहर ने भारतीय संविधान को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान बताया और कहा कि आजादी के बाद देश के विकास में भारतीय संविधान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारतीय संविधान से हमें मिले मोलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य तथा नीति निदेशक तत्वों के चलते देश में सामाजिक विकास तथा आर्थिक सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कुसुम लता अजगल्ले ने सभी से संविधान सम्मत व्यवहार करने तथा उसके‌ उच्च आदर्शों को आत्मसात कर समाज में समता, बंधुत्व व भाईचारा बढ़ाने की बात कही। अधिवक्ता मदन लाल खांडे ने कहा बाबा साहब डॉ अम्बेडकर द्वारा लिखित हमारा संविधान समता, स्वतंत्रता तथा बंधुत्व का भाव जगाता है। जिससे भाईचारे का भाव बलवती होती है ।

भीम आर्मी के हेमंत अजगल्ले ने भारतीय संविधान दिवस के मौके पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के बीच दिखी एकजुटता को शुभ संकेत बताते हुए इसे सामाजिक विकास के लिए आवश्यक बताया। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के पूर्व जिला सचिव सेतराम कुर्रे ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक आधुनिक भारत के निर्माण में भारतीय संविधान ने अतिमहत्वपूर्ण योगदान दिया है। पूर्व प्रवक्ता उदय मधुकर ने कहा कि भारतीय संविधान ने देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती दी है । भारतीय संविधान प्रदान की है। इस मौके पर गोविंदा निराला, कोमल भारद्वाज, अरूण सोनवानी, पिंटू भारद्वाज, रथराम पाटले, श्रीमती संतोषी भारद्वाज, परदेशी खुंटे, विजय कुर्रे, सहित बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोग उपस्थित रहे इस अवसर पर सभी ने देश को समतामूलक भारतीय संविधान देने के लिए बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए उन्हें नमन किया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026