ज्योतिष

Aaj Ka Rashifal 24 November 2025 :  महादेव की कृपा से इन 4 राशियों को मिलेगा अपार भाग्य, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 November 2025 : सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और शुला योग का शुभ संयोग बन रहा है। चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। इस खास ज्योतिषीय परिस्थिति में सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ने वाला है। आइए जानते हैं आज सभी राशियों के लिए कामकाज, प्रेम संबंध और स्वास्थ्य के मोर्चे पर सितारे क्या कहते हैं।

आज का मेष राशिफल

भाग्य के समर्थन और परिवार जनों के सहयोग से विवाद सुलझेंगे। मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। दूर दृष्टि से निर्णय लेने होंगे। शिक्षा से संबंधित योजनाओं के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग – ऑफ़ व्हाइट कलर
शुभ अंक – 4

Frequent Hiccups: बार-बार हिचकी आना? जानें इसके पीछे छिपी हो सकती है ये गंभीर बीमारी

आज का वृषभ राशिफल

भावनात्मक संबंधों में अति भावुकता में बड़े वादे करने से स्वयं को रोकना होगा। आर्थिक मोर्चे पर कार्यों की गति धीमी हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है। यात्रा योग बन रहे हैं।
शुभ रंग – डार्क ब्राऊन
शुभ अंक – 5

आज का मिथुन राशिफल

आर्थिक मोर्चों पर कार्य करने का समय है। भावनात्मक संबंधों की प्रति अनुराग बढ़ेगा। मित्रों और परिवार जनों की मदद से कठिन लक्ष्य भी पूरे होने की संभावना रहेगी। दूसरों की प्रसन्नता के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है।
शुभ रंग – लाईट ग्रीन कलर
शुभ अंक – 3

आज का कर्क राशिफल

नए विचार आंदोलित कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलना मुश्किल रहेगा। नई परिस्थितियों के अनुरूप ढ़लने के लिए तैयार रहें। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता बड़ी हो सकती है। प्रयासों का स्तर ऊंचा कर लें।
शुभ रंग – गोल्डन कलर
शुभ अंक – 6

आज का सिंह राशिफल

मित्रों या परिवार जनों को मदद करनी पड़ सकती है। कानूनी सीमाओं का ध्यान रखना होगा। भावनात्मक संबंधों से समर्थन मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। कार्यों की दिशा बदलेगी। अर्थव्यवस्था में सुधार की संभावना है।
शुभ रंग – यलो कलर
शुभ अंक – 3

आज का कन्या राशिफल

व्यापार में नए लोगों के साथ सावधानी से आगे बढ़ना होगा। विभिन्न वर्तमान मुद्दों पर घर के बुजुर्गों की राय लेना समस्याओं से बचाएगा। प्रेम संबंधों में नाराजगी बढ़ सकती है। समय रहते प्रयास करने होंगे।
शुभ रंग – सिल्वर कलर
शुभ अंक – 2

आज का तुला राशिफल

कामकाज और भावनात्मक मुद्दों के बीच सही संतुलन बनाना होगा। नकारात्मक लोगों से दूरी बनानी होगी। रोजगार में स्थान या व्यवस्था परिवर्तन के अवसर सामने हैं। उच्च अधिकारियों से संपर्क में रहना लाभदायक रहेगा।
शुभ रंग – क्रीम कलर
शुभ अंक – 9

आज का वृश्चिक राशिफल

व्यवहार कुशलता से आर्थिक उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। खर्चो को नियंत्रित रखने के लिए विशेष प्रयत्न करने होंगे। भावनात्मक संबंधों में विशेष स्मृतियां सजोंने का समय है।
शुभ रंग – पीच कलर
शुभ अंक – 3

पोस्टपेड यूज़र्स के लिए Jio, Airtel और Vi के किफायती प्लान्स: 5G डेटा से लेकर OTT सब्सक्रिप्शन तक, कौन सा है सबसे अच्छा?

आज का धनु राशिफल

सामान्य से बेहतर दिन रहने की संभावना है। कार्य कुशलता में वृद्धि होगी। लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। कार्य स्थल पर सहयोग मिलने की संभावना है। आध्यात्मिक क्रियाकलापों में वृद्धि होने से मन में शांति रहेगी।
शुभ रंग – डार्क ग्रीन
शुभ अंक – 8

आज का मकर राशिफल

अपने निजी कार्यों पर एकाग्रता बनाए रखनी होगी। कुटिल लोग लक्ष से भटकाने का प्रयास करेंगे। भावनात्मक संबंधों में व्यर्थ की बहस से सम्बंधों में नकारात्मकता अनुभव करेंगे। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता रहेंगे।
शुभ रंग – लाईट पिंक
शुभ अंक – 7

आज का कुंभ राशिफल

व्यस्त दिन रह सकता है विभिन्न प्रकार के कार्यों में हिस्सेदारी रहेगी। सामाजिक तौर पर प्रतिष्ठा मिलने से गौरव अनुभव करेंगे। मित्रों और परिवार जनों के साथ मांगलिक कार्यों का हिस्सा हो सकते हैं।
शुभ रंग – ग्रे कलर
शुभ अंक – 2

आज का मीन राशिफल

व्यस्तता के बावजूद आर्थिक लाभ को बढ़ाने में मुश्किल का सामना करेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यक्रम से मानसिक शांति अनुभव करेंगे। परिवार में छोटे विवाद तनाव का कारण बन सकते हैं। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा।
शुभ रंग – कॉफी कलर
शुभ अंक – 4

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026