Chhattisgarh

रजनीश बने बस्तर भाजपा जिला महामंत्री, नरसिंह राव को बनाया गया उपाध्यक्ष

 

जगदलपुर । लंबे मंथन के बाद भारतीय जनता पार्टी जिला बस्तर की टीम घोषित कर दी गयी है। जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे के टीम 22 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची में चार महिलाओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। नई टीम में एक साथ कई समीकरण साधने की कोशिश की गई है। युवाओं को टीम में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सहित भाजपा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी को ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने रजनीश पाणीग्राही को भाजपा जिला महामंत्री बनाया गया है। वही युवा मोर्चा में विभिन्न पदों पर कार्य कर भाजपा में जिला मंत्री का दायित्व निभाने वाले नरसिंह राव को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।
दोनों युवाओं को भाजपा जिला टीम में जगह मिलने पर युवाओं में जोश व उत्साह का माहौल नजर आ रहा है। जिला कार्यालय में आज आतिशबाजी कर नव नियुक्त पदाधिकारियों को भाजपा सदस्यों ने बधाई प्रेषित की है।
युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके रजनीश पाणिग्राही एवम नरसिंह राव को महत्वपूर्ण स्थान मिला है।
इनको मिली जिम्मेदारी –
उपाध्यक्ष – सुश्री ललिता बघेल, नरसिंह राव, आर्येन्द्र सिंह आर्य,श्रीमती रामकुमारी यादव,श्रीमती सफीरा साहू, लखीधर बघेल
महामंत्री –  रजनीश पानीग्राही,परिसराम बेसरामंत्री –  फुलसिंह सेठिया, सुब्तो विश्वास,  नारायण ठाकुर, खितेश मौर्य,श्रीमती किरण सेन, रैतूराम बधेल
कोषाध्यक्ष –  प्रदीप देवांगन
सह कोषाध्यक्ष – बिपिन मालवीय
कार्यालय मंत्री – रोहित त्रिवेदी
सह कार्यालय मंत्री -राजपाल कसेर
मीडिया प्रभारी – आलोक अवस्थी
सह मीडिया प्रभारी – कृष्ण कुमार शुक्ला
सोशल मीडिया प्रभारी – दिनेश केजी
सोशल मीडिया सह प्रभारी -सुरेश मिश्रा