Chhattisgarhछत्तीसगढ

भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा का सक्ती में हुआ आतिशी स्वागत

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा सोमवार,17 नवंबर को सक्ती पहुंचे। इस मौके पर सक्ती नगर में प्रदेशाध्यक्ष टिकरिहा का सक्ती भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर प्रदेशाध्यक्ष का आतिशी स्वागत अभिनन्दन किया। इस मौके पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रोपदी -कीर्तन चंद्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, सभापति व जिला पंचायत सदस्य आयुष शर्मा, सुश्री आशा साव, मालखरौदा जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, जैजैपुर जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा -परदेशी खुंटे, रामनरेश यादव, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।