FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

कलेक्टर व एसपी की आतिथ्यता में एकलव्य‌ आवासीय विद्यालय पलाड़ी खुर्द में मनाया जनजातीय गौरव दिवस…

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आज 15 नवंबर को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग सक्ती जिला ईकाई के तत्वावधान में संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द जिला सक्ती में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर व राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग छत्तीसगढ़ राज्य लीगल सेल प्रदेशाध्यक्ष व हाईकोर्ट अधिवक्ता चितरंजय पटेल शामिल हुए। इस अवसर पर अपने संबोधन में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा जनजातीय गौरव दिवस मनाने का उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा सहित अन्य सभी जनजातीय समाज के महापुरुषों के त्याग व संघर्षों को स्मरण करने के साथ उनकी सोच को जनसाधारण को बताना है। कलेक्टर श्री तोपनों ने इस अवसर पर जनजातीय महापुरुषों के जीवन संघर्षों से प्रेरणा लेकर समाज में राष्ट्रीय सदभाव और भाईचारे के भाव को बढ़ावा देने की बात कही है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने अपने उद्बोधन में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन संघर्षों को नमन करते हुए विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों से कहा कि आप सभी भगवान बिरसा मुंडा सहित अन्य सभी महापुरुषों के जीवन संघर्षों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें और खूब पढ़ाई करें और सफलता अर्जित करें तथा बड़े होकर देश के अच्छे सपूत के रूप में देश समाज की सेवा करें। लीगल सेल प्रदेशाध्यक्ष चितरंजय पटेल ने भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हुए उन्हें संपूर्ण भारतवर्ष का गौरव बताया। श्री पटेल ने इस अवसर पर सुंदर आयोजन के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग की टीम, अशासकीय विद्यालय प्रबंधन टीम तथा एकलव्य आवासीय विद्यालय के प्रति सहयोग के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर विद्यालय परिसर में अमर बलिदानी नग्य महादया कातकारी, लक्ष्मण नायक, मर्री कामय्या, सुरेन्द्र साय, खाज्या नायक, रणमत सिंह, महुआ कोल, रघुनाथ सिंह मंडलोई, रेनबो मांझी, तामा डोरा, राजा शंकर शाह -रघुनाथ शाह, चक्र बिशोई, वीर गुंडाधर, नारायण सिंह, सिंगी दई, टंट्या भील, राघोजी भांगरे, माद्री कालों, नन्तराम नेगी, डेलन शाह, भागोजी नायक सहित जनतातीय समाज के गौरवों का जीवन चरित्र से संबंधित होडिंग्स लगाकार उनके जीवन संघर्ष के बारे में बताया गया। इतना ही इस मौके पर विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह व मेडल प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। गौरतलब हो कि भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित अमृत उत्सव 2021 के दरमियान आज़ादी की लड़ाई में शामिल आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदानियों को मान्यता प्रदान करने भारत सरकार जनजातीय समुदाय के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को सर्वप्रथम जनजातीय गौरव दिवस के रूप में प्रतिवर्ष मनाने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग तथा अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के सायुज्य में आज 15 नवंबर शनिवार को जनजातीय गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था। इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल हुए जनजातीय समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा के वंशज एवं जिले के ऊर्जावान जिलाधीश अमृत विकास तोपनो तथा नवागत पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान विद्यालयीन बच्चों ने भी जनजातीय संस्कृति पर आधारित गीत -संगीत की‌ प्रस्तुति‌ देकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। इस मौके पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग सक्ती के पदाधिकारियों ने पौधारोपण कर लोगों को वृक्षारोपण का संदेश भी दिया। इधर आयोजन में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग सक्ती जिला ईकाई के प्रदेश सचिव राजकुमारी चंद्रा, जिलाध्यक्ष महेंद्र बरेठ, उपाध्यक्ष श्रीमती अनिता पटेल, पालूराम चंद्रा, सचिव रेवती नंदन पटेल, उदय मधुकर, फागुराम कुर्रे, श्रीमती मांडवी साहू, ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती नूतन साहू, अमृता वैष्णव , दुलीचंद साहू, सरोज महंत तथा पत्रकार योम प्रकाश लहरे सहित उनकी जिला ईकाई उपस्थित रही। इस आयोजन की सफलता में संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द के प्राचार्य और उनके समस्त स्टाफ का भी सराहनीय योगदान रहा।‌ आभार प्रदर्शन एकलव्य आवासीय विद्यालय के प्राचार्य महोदय ने किया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026