*सीनियर सिटिजंस डे पर NHRSJC ने रिटायर्ड एंप्लॉयी डी के पाली का किया सम्मान…*
*वरिष्ठजनों के समाज में योगदान के सम्मान का पर्व है वर्ल्ड सीनियर सिटिजंस डे...अधिवक्ता चितरंजय पटेल*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस (World Senior Citizen’s Day) बुजुर्गों के समाज में योगदान का सम्मान करने का पर्व है, यह बात कहते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (लीगल सेल) के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि आज हमें वरिष्ठजनों की देखभाल, सुरक्षा और उनके साथ होने वाले दुर्व्यवहार को रोकने हेतु समाज को जागरूक करने हेतु संकल्प लेना चाहिए क्योंकि वृद्धजनों के जीवनभर के अनुभव और ज्ञान ही हमारे भविष्य की सफलता की मंजिल हासिल करने हमारा मार्गदर्शन करती है।
NHRSJC के द्वारा आज वर्ल्ड सीनियर सिटिजंस डे पर स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत फार्मासिस्ट ग्रेड 2 एवं नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन जिला सक्ती एवं पेशनर फोरम शक्ति के संरक्षक डी के पाली (81) को उनके समाज में योगदान तथा वरिष्ठजनों और पेंशनभोगी कर्मचारियों की अनवरत सेवा को देखते हुए वस्त्र एवं श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया। यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष महेंद्र बरेठ ने बताया कि आगामी 1अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिले के समाजसेवी वृद्धजनों के अभिनंदन किया जाएगा।






