TechTechnology

UPI Without Internet: UPI ट्रांजैक्शन में इंटरनेट की जरूरत नहीं, जानें कैसे USSD से करें ऑफलाइन पेमेंट

UPI Without Internet: भारत में UPI (Unified Payments Interface) ने पैसों के लेन-देन को बेहद आसान बना दिया है. आज ज़्यादातर लोग नकद पैसे रखने के बजाय मोबाइल से ही पेमेंट करना पसंद करते हैं. लेकिन कभी-कभी नेटवर्क समस्या या बैंक सर्वर डाउन होने से UPI ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है. ऐसे में सवाल उठता है क्या इंटरनेट के बिना भी UPI से पैसे भेजे जा सकते हैं? जवाब है हां! अब आप बिना इंटरनेट के भी USSD सेवा की मदद से ऑफलाइन पेमेंट कर सकते हैं.

सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर: डिप्टी मैनेजर और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर की भर्ती, 80 हजार तक सैलरी

ऑफलाइन UPI पेमेंट शुरू करने से पहले ये करें

ऑफलाइन पेमेंट करने के लिए आपका मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से लिंक होना ज़रूरी है. इसके बाद अपने बैंक की ऐप या वेबसाइट से UPI PIN सेट करें. एक बार यह प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आप आसानी से ऑफलाइन ट्रांजैक्शन कर सकते हैं.

ऐसे करें बिना इंटरनेट के पैसे ट्रांसफर

  • अपने मोबाइल के *डायलर में 99# टाइप करें और कॉल बटन दबाएं.
  • स्क्रीन पर एक मेन्यू खुलेगा जिसमें Send Money, Check Balance, Request Money जैसे विकल्प दिखेंगे.
  • अब उस बैंक अकाउंट को चुनें जिससे आप भुगतान करना चाहते हैं.
  • इसके बाद प्राप्तकर्ता का मोबाइल नंबर, UPI ID या बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड दर्ज करें.
  • जितनी राशि भेजनी है वह टाइप करें और अंत में अपना UPI PIN डालें.

CG में फिल्मी स्टाइल छापा: जंगल से 143 बोरी अवैध धान जब्त, SDM का डायलॉग वायरल

कुछ ही सेकंड में आपका भुगतान सफल हो जाएगा वो भी बिना इंटरनेट कनेक्शन के.

लिमिट और चार्जेज

इस सेवा के ज़रिए आप अधिकतम ₹5,000 तक का ट्रांजैक्शन कर सकते हैं. हर ट्रांजैक्शन पर ₹0.50 का मामूली शुल्क लिया जाता है. यह सुविधा 24×7 उपलब्ध है छुट्टियों में भी काम करती है और सभी मोबाइल नेटवर्क व हैंडसेट्स पर सपोर्टेड है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026