Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh : शालीमार यार्ड आधुनिकीकरण, 13 से 23 नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों को झटका

रायपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़कपुर रेल मंडल के शालीमार यार्ड का आधुनिकीकरण का कार्य किया जाएगा. यह कार्य 13 से 23 नवंबर तक किया जा रहा है. इस वजह से रायपुर से गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा, जिसमें एलटीटी शालीमार एक्सप्रेस शामिल है. यह ट्रेन 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 22 और 23 नवंबर को एलटीटी से चलने वाली 18029 एलटीटी- शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

धारदार हथियार लहराकर आने जाने वालो को डराने वाला आरोपी चढ़ा चांपा पुलिस के हत्थे

वही 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20 और 21 नवंबर, 2025 को शालीमार से चलने वाली 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी. इसके अलावा 12, 13 और 19 नवंबर, 2025 को एलटीटी से चलने वाली 12151 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 14, 15 और 21 नवंबर, 2025 को शालीमार से चलने वाली 12152 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

ग्राम पंचायत हरदी में अत्यधिक मात्रा में महुआ शराब निकालने वालों पर रोक लगाने एवं उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का शिकायत कलेक्टर जनदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक एवं जिला आबकारी अधिकारी सक्ति से

बीच में समाप्त होने वाली गाड़ियां

18 नवंबर को एलटीटी से चलने वाली 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस संतरागाछी स्टेशन ही समाप्त होगी. यह गाड़ी संतरागाछी और शालीमार के बीच रद्द रहेगी तथा यह गाड़ी दिनांक 20 नवंबर, 2025 को 12102 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस ट्रेन संतरागाछी से ही एलटीटी के लिए रवाना होगी. 19 नवंबर को पोरबंदर से चलने वाली 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस संतरागाछी स्टेशन ही समाप्त होगी. यह गाड़ी संतरागाछी और शालीमार के बीच रद्द रहेगी. 21 नवंबर 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस ट्रेन संतरागाछी से ही पोरबंदर के लिए रवाना होगी.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026