ChhattisgarhKorba
कोरबा में गुरुनानक जयंती से पूर्व सिख समाज ने निकाली शोभायात्रा, विहिप जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने पंज प्यारो का फूल माला से किया स्वागत..
सतपाल सिंह
कोरबा में गुरुनानक जयंती से पूर्व सिख समाज ने निकाली शोभायात्रा, विहिप जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने पंज प्यारो का फूल माला से किया स्वागत..

कोरबा – श्री गुरुनानक देव के 556बवीं जयंती प्रकाश पर्व के पूर्व नगर में शोभायात्रा निकाली गई। जो मुख्य मार्ग होते हुए टीपी नगर गुरुद्वारा में संपन्न हुई। शोभा यात्रा में सिख समाज के पंज प्यारे शामिल हुए। समुदाय की महिलाएं कीर्तन करती हुई शोभायात्रा में शामिल हुई। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह,बजरंगदल के जिला संयोजक राणा मुखर्जी और कार्यकर्ताओं द्वारा पाम मॉल के समाने शरबत सेवा की गई । इससे पूर्व उन्होंने पंज प्यारो का फूल मालों से स्वागत किया। जिले में 5 नवंबर को गुरुनानक जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।





