आबकारी टीम की शराब विक्रेताओ पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
अवैध शराब पर लगाम लगाने आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी है

जिला ब्यूरो सक्ती- महेन्द्र कर्ष: सक्ती कलेक्टर के निर्देश और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 18/9/25 को वार्ड नंबर 7 किकिरदा थाना बिर्रा में रजनी सागर पति गोरेलाल के द्वारा अवैध रूप से शराब बेचने की मुखबिर सूचना पर पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल , आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान और कोमल सिदार की टीम ने पहले छद्म खरीददार से शराब की खरीदारी कराई बिक्री की पुष्टि होने पर रजनी सागर पति गोरेलाल के घर से एक प्लास्टिक बोरी में छिपा कर रखा 11 नग देशी प्लेन शराब पाव, 8 नग गोवा मदिरा पाव और 31 नग प्लास्टिक पाउच प्रत्येक में 150 मिली इस प्रकार कुल 8.07 लीटर देशी, विदेशी और महुआ शराब बरामद किया गया।
इसी प्रकार ग्राम नगारीडीह थाना हसौद में महुआ शराब बिक्री की शिकायत में मंटोरी निराला पिता फूलेश राम वार्ड नंबर 2 नगारीडीह से महुआ शराब बिक्री की पुष्टि होने पर छापामार कार्रवाई में प्लास्टिक बाल्टी में भरा 10 लीटर और एक सिल्वर बर्तन में भरा 5 लीटर कुल 15 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।
ग्राम नगारीडीह थाना हसौद में ही महुआ शराब बिक्री की शिकायत में सुकबाई महिलांगे पति राजेश वार्ड नंबर 8 नगारीडीह से महुआ शराब बिक्री की पुष्टि होने पर छापामार कार्रवाई में प्लास्टिक बाल्टी में भरा 6 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।
आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क 34(2) 59 के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय से रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया। उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल, आबकारी वृत्त जैजैपुर प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान, आबकारी वृत्त मालखरौद प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक कोमल सिदार की टीम में आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, आरक्षक संजीव भगत, महिला स्टाफ भारती यादव, बसंती चौधरी, कमलेश यादव, परस कहरा और नगर सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी- 3
आरोपी – 1. रजनी सागर पति गोरेलाल ग्राम किकिरदा थाना बिर्रा
2. मंटोरी निराला पिता फूलेश राम
ग्राम नगारीडीह थाना हसौद
3. सुकबाई महिलांगे पति राजेश
ग्राम नगारीडीह थाना हसौद





