ChhattisgarhKorbaकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

Korba News : शराबबंदी को लेकर महिलाओं का शक्ति प्रदर्शन, बारिश के बीच उतरीं सड़क पर

कोरबा : केराझरिया पंचायत में रविवार को शराबबंदी को लेकर महिलाओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। बारिश के बावजूद 100 से अधिक महिलाएं छाता लेकर सड़कों पर उतरीं। उन्होंने अवैध शराब विक्रेताओं को चेतावनी दी है।

Donald Trump Hand Injury: क्या ट्रंप छिपा रहे हैं कोई गंभीर बीमारी? हाथ की हालत देख लोग हैरान

महिलाओं ने कहा कि शराब का अवैध कारोबार फौरन बंद नहीं हुआ तो वे प्रशासन से कार्रवाई की मांग करेंगी। साथ ही खुद भी कड़े कदम उठाएंगी। महिलाओं की चिंता है कि गांव के स्कूली बच्चे, युवा और बुजुर्ग नशे की चपेट में आ रहे हैं। इससे परिवार और समाज दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

Animesh Kujur ने रचा इतिहास: 200 मीटर में स्वर्ण पदक, टोक्यो वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई

उनका कहना है कि शराब ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। नशे की लत से परिवार टूट रहे हैं। महिलाएं हिंसा का शिकार हो रही हैं। बच्चों का भविष्य खतरे में है। सरपंच गिरजा पैखरा ने कहा कि शराब पूरे समाज को खोखला कर रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य और गांव की शांति के लिए इस बुराई को जड़ से खत्म करना है। ग्रामीणों ने भी महिलाओं के इस पहल का समर्थन किया है। अब पूरा गांव एकजुट होकर शराब के खिलाफ खड़ा है।