
सुकमा : सीआरपीएफ की 22वीं बटालियन में तैनात एक जवान ने ड्यूटी के दौरान कथित तौर पर अपनी ही लाइट मशीन गन (LMG) से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों के मुताबिक जवान हाल ही में छुट्टी खत्म कर वापस ड्यूटी पर लौटा था। घटना मिनपा कैंप की है।
भारत ने अमेरिका के लिए सभी डाक सेवाएं अस्थायी रूप से रोकीं, सामने आई ये बड़ी वजह
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान का नाम शशिभूषण है, जो कि बिहार का रहने वाले था। घटना के बाद साथी जवानों ने गोली चलने की आवाज सुनी और मौके पर पहुंचने पर उसे खून से लथपथ हालत में पाया। इसके बाद तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई।
कर्नाटक कांग्रेस विधायक KC वीरेंद्र ED के शिकंजे में, 12 करोड़ कैश और 6 करोड़ की ज्वेलरी जब्त
गौरतलब है कि जवान की आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।