ज्योतिष

Aaj ka Rashifal: मां मंगला गौरी की पूजा का विधान है आज मंगलवार के दिन, माँ गौरी के आर्शीवाद से इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Aaj ka Rashifal: मां मंगला गौरी की पूजा का विधान है आज मंगलवार के दिन, माँ गौरी के आर्शीवाद से इन राशियों की चमकेगी किस्मत सावन के प्रत्येक मंगलवार को देवी पार्वती के स्वरूप यानी मां मंगला गौरी की पूजा का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि इस व्रत को रखने से पति को लंबी उम्र, सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन का वरदान मिलता है। मां पार्वती की कृपा से कल का दिन मेष राशि के लिए आकस्मिक धन लाभ के योग बना रहा है।

सिंह को व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। कन्या राशि के राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। तुला के लिए नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है। वृश्चिक की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धनु के लिए व्यवसाय में उन्नति के योग बन रहे हैं। मकर राशि वालों को कारोबार विस्तार करने का मन होगा। कुंभ राशि वालों के विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आईये जानते है सम्पूर्ण 12 राशियों का राशिफल क्या कहता है। 

मेष राशि 

किसी विशेष व्यक्ति का आपके जीवन में प्रवेश आपके तौर-तरीकों को बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आपको नीचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जाएगा।

वृषभ राशि 

जरूरत से ज्यादा किसी से घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। आप में सहने की शक्ति होनी चाहिए। आप जल्द ही क्रोध से भर जाते हैं। स्वयं पर काबू रखें। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेंगी।

मिथुन राशि 

समय के साथ स्वयं को भी बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।

कर्क राशि 

अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी विशेष जन से संबंध बनेंगे।

सिंह राशि

व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी का साथ आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह संबंधी समस्या से परेशान रहेंगे। भवन परिवर्तन के योग हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

कन्या राशि का राशिफल 

अपनों से धोखा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। पारिवारिक जनों की सहायता करनी होगी। आजीविका के स्रोत में वृद्धि होगी। पिता के साथ तालमेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है।

तुला राशि का राशिफल 

भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे। मन में बुरे विचारों को न आने दें। स्वयं पर नियंत्रण रखें। नकारात्मक सोच के कारण ही आप पीछे हैं। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव।

वृश्चिक राशिफल 

कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्रोत स्थापित होंगे। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में धन लगेगा।

धनु राशिफल 

स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि-भवन संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। यात्रा संभव।

मकर राशि का राशिफल 

अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।

कुंभ राशि का राशिफल 

अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आपका ही है। सुख-सुविधा की वस्तुओं और धन पर खर्च होगा। आपकी उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

मीन राशि का राशिफल 

मित्रों के सहयोग से कोई ज़रूरी कार्य होगा। अपनों से संबंधों में मज़बूती आएगी। आलस्य की अधिकता से कार्य में रुचि नहीं रहेगी। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। राजनीति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.