Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh: नाश्ता नहीं बनाने पर पति ने जताया गुस्सा, आहत पत्नी ने की आत्महत्या

रायगढ़: जिले में एक महिला की लाश घर के सिलिंग पंखे पर लटकती मिली है। कोतरा रोड के अटल विहार काॅलोनी में पति-पत्नी और उनका ढाई साल का बच्चा रहता था। जहां ममता साहू (30 साल) का शव चुनरी के फंदे से लटका मिला।

रायपुर में कांग्रेस का आर्थिक नाकेबंदी प्रदर्शन शुरू, VIP रोड पर भारी पुलिस बल तैनात

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पति सुबह नाश्ता बनाने बोलकर घर से बाहर निकला था, वापस आया तो नाश्ता नहीं बना था, इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी जिसके बाद महिला ने फांसी लगाई है। फिलहाल जांच के बाद कारणों का खुलासा होगा। जानकारी के मुताबिक सतीश साहू (35 साल) बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जरोंधा का रहने वाला है। वह कुछ समय से रायगढ़ के कोतरा रोड स्थित अटल विहार काॅलोनी में रहता था, उसकी कैट JCB कंपनी में जॉब है।

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई जिलों में छाए घने बादल – जानें ताजा अपडेट

वह काॅलोनी के ब्लॉक S के 201 नंबर मकान में अपनी पत्नी ममता साहू और ढाई साल के बच्चे के साथ रह रहा था। सुबह अपनी पत्नी का शव लटकते देखा जिसके बाद उसने थाने में सूचना दी। पति ने पुलिस को बयान दिया है जिसके मुताबिक, घटना के वक्त सतीश साहू दूसरे कमरे में था और जब कुछ देर बाद उसे इसकी जानकारी लगी, तो उसने फंदे को काटकर ममता साहू को नीचे उतारा। शरीर में कोई हलचल नहीं होने से मामले की जानकारी उसने पुलिस को दी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026