FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

चक्काजाम में फंसा केंद्रीय मंत्री का काफिला, प्रदर्शनकारियों ने रोका रास्ता, लौटना पड़ा वापस

तखतपुर : नगर की जर्जर सड़कों को लेकर युवाओं का गुस्सा सोमवार को सड़कों पर फूट पड़ा. खराब सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर आक्रोशित युवाओं ने मुंगेली-बिलासपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया. इसी दौरान तखतपुर से मुंगेली जा रहे केंद्रीय शहरी आवासन राज्य मंत्री तोखन साहू का काफिला भी जाम में फंस गया. इस दौरान आक्रोशित युवाओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री के काफिले को रास्ता नहीं दिया, जिसके बाद उन्हें वहीं से वापिस लौटना पड़ा.

बिना अनुमति महिला की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली तो खैर नहीं, जानें कानून कितनी सजा देगा

बता दें, खराब सड़कों को लेकर युवाओं ने प्रशासन के खिलाफ चक्काजाम कर सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान करीब आधे घंटे से अधिक चले चक्काजाम के दौरान मंत्री का काफिला मार्ग में ही रुका रहा. हालात बिगड़ते देख मंत्री का काफिला बिना किसी बातचीत के मौके से वापस बिलासपुर लौट गया. प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने मंत्री के इस रवैये पर नाराजगी जताई और जमकर नारेबाजी की.

प्रदर्शनकारी युवाओं का कहना है कि नगर की मुख्य सड़कें लंबे समय से खराब हालत में हैं. गड्ढों और जर्जर मार्गों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है. मजबूर होकर अब सड़क पर उतरकर विरोध जताना पड़ रहा है.

CG News : शराब घोटाले पर राज्य सरकार का एक्शन, 22 अफसरों पर गिरी गाज, निलंबन के आदेश जारी

वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी और एसडीएम ने युवाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे. युवाओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक सड़क मरम्मत की ठोस कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा.

इस प्रदर्शन से न केवल मंत्री का काफिला प्रभावित हुआ, बल्कि आम लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. फिलहाल मार्ग पर आवागमन बाधित है और प्रशासन प्रदर्शन खत्म कराने की कोशिशों में जुटा है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026