FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarh

कमल सिंह के नेतृत्व में सरोज पांडेय का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया गया, वृद्धाश्रम व मंदिर परिसर में बांटी गई मिठाई

सतपाल सिंह

KB Automobile kusmunda

कमल सिंह के नेतृत्व में सरोज पांडेय का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया गया, वृद्धाश्रम व मंदिर परिसर में बांटी गई मिठाई…

Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288

 

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं तेजस्वी जननेता सुश्री सरोज पांडेय के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाजसेवा के माध्यम से एक प्रेरणादायी आयोजन किया। इस सेवा कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता कमल सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंतर्गत मां सर्वमंगला मंदिर के समीप स्थित वृद्धाश्रम में पहुंचकर वहां निवासरत वरिष्ठ नागरिकों को मिठाइयाँ वितरित की गईं और उनका स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इसके उपरांत मंदिर परिसर में उपस्थित बच्चों और स्थानीय नागरिकों के बीच भी मिठाई बांटी गई, जिससे माहौल आत्मीयता और उल्लास से भर उठा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरोज दीदी का जीवन प्रेरणा, सेवा और संगठन के प्रति समर्पण का आदर्श उदाहरण है। उनके जन्मदिन को समाज सेवा के रूप में मनाना उनके विचारों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कमल सिंह ने इस अवसर पर कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए यह गौरव का विषय है कि हम दीदी के विचारों को जनसेवा के रूप में क्रियान्वित कर रहे हैं।

 

इस सेवा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रीति स्वर्णकार, भागवत विश्वकर्मा, सतीश झा, दिलीप दास, अश्वनी साहू, जितेंद्र सिंह, अश्वनी मिश्रा, सतीश तिवारी, कमला बरेट, अमितोष दुबे, अमित स्वर्णकार, हबीबुल्लाह अंसारी, अभिलाष यादव, मंगलुराम, आरती सिंह, सुकृता कुर्रे, लखन सिंह, ओम अग्रवाल, अजय राठौर, मनोज नायडू, निराकार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

सभी ने सरोज पांडेय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026