FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

शास.‌ पूर्व माध्य. विद्यालय लिमतरा में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन

सरपंच श्रीमती मालती -मनहरण भारद्वाज ने छात्र-छात्राओं संग किया योग

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर 

सक्ती : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 21 जून शनिवार को शक्ति विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लिमतरा के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय लिमतरा के प्रांगण में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां विद्यालय छात्र छात्राओं सहित शिक्षक शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों ने योग किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमती मालती मनहरण भारद्वाज रहे। इस मौके पर योगाचार्य ने छात्र-छात्राओं सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों सहित गांव के प्रबुद्धजनों को कपाल भारती, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम सहित विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती मालती मनहरण भारद्वाज ने कहा की योग को अपनाकर हम सब निरोगी जीवन जी सकते हैं। हम सभी को नियमित रूप से योगाभ्यास करते रहना चाहिए।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026