FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarh

कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन के सानिध्य में सामूहिक योग कार्यक्रम हुआ आयोजित, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

सतपाल सिंह

KB Automobile kusmunda

कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन के सानिध्य में सामूहिक योग कार्यक्रम हुआ आयोजित, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

 

कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने आमजनों से योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का किया आह्वान

 

योग, शरीर और मन को स्वस्थ रखने का सर्वोत्तम उपाय है – मंत्री लखन लाल देवांगन

 

भारतीय संस्कृति में योग का विशेष महत्व, सभी अपनाएं योगमय जीवन – कलेक्टर

 

कोरबा 21 जून 2025/ ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के

वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में कोरबा नगरीय क्षेत्र के लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेन्शन हॉल में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंत्री श्री देवांगन ने विभिन्न मुद्राओं का योगाभ्यास कर योग से होने वाले लाभ की जानकारी दी एवं सभी से योग को अपने दैनिक जीवन मे अपनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन कुमार सिंह, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, वनमण्डलाधिकारी कोरबा मयंक अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश नाग, अपर कलेक्टर मनोज बंजारे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं, स्वास्थ कर्मी, स्वच्छता दीदी एवं बड़ी संख्या में नगरवासियों ने सामूहिक योग कार्यक्रम में हिस्सा लेकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

 

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि

शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग ही सर्वाेत्तम उपाय है। उन्होंने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर योग को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली है। उनके आह्वान पर भारत सहित अनेक देशों ने योग को अपनाकर इसे अपनी जीवनशैली में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि योग हमारे प्राचीन परंपरा और संस्कृति का अटूट हिस्सा रहा है। पुराने समय में ऋषि मुनि नियमित योग साधना से अनेक बिमारियों से दूर रहते थे।

इस हेतु हमें योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की 2047 विकसित भारत की अवधारणा ही है कि देश का हर क्षेत्र में विकास हो, हर व्यक्ति का जीवन सुविधा संपन्न हो, विकसित भारत की अवधारणा को साकार करने के लिए हर नागरिक को स्वस्थ होना होगा, तभी विकसित भारत का सपना पूरा होगा।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का अनुशरण करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी योग को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। आज राज्य के सभी 33 जिलों में विभिन्न स्तरों पर योगाभ्यास किया जा रहा है साथ ही अनेक शासकीय, निजी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों में भी योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। मंत्री श्री देवांगन ने आमजनों से अपने व्यस्त जीवनशैली के बीच अपने शरीर के लिए समय निकालने एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।

 

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग बहुत जरूरी है।

शारीरिक रूप से भाग दौड़ की जिंदगी में नाना प्रकार की बीमारियों से बचे रहने के लिए योग बहुत फायदेमंद है। इससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देशन में पूरे देश सहित राज्य मे योग दिवस मनाया जा रहा है। योग से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं एवं मनुष्य निरोग रहता है। इस हेतु सभी को अपने दिनचर्या में योग को अपनाना चाहिए।

 

कलेक्टर अजीत वसंत ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में योग का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि योग अपने शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे अच्छा माध्यम है। योग एक शारिरिक अभ्यास ही नहीं अपितु शरीर और मन का संतुलन बनाने का प्रयास है। इससे शारीरिक और मानसिक दक्षता में वृद्धि होती है। उन्होने सभी से प्रतिदिन योग के लिए समय निकालने एवं योगमय जीवन अपनाकर निरोग बनने का अपील किया। एसपी श्री तिवारी ने कहा कि मन और आत्मा को शरीर से जोड़ना ही योग है। इस हेतु सभी स्वस्थ जीवन के लिये प्रतिदिन योग अवश्य करें।

 

कार्यक्रम में योग शिक्षक रामेश्वर प्रसाद पांडे ने योग के महत्व को बताते हुए योग को नियमित रूप से अपने जीवन मे शामिल करने प्रेरित किया। उन्होंने मंत्री श्री देवांगन सहित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारी कर्मचारियों एवं नगरवासियों को ताड़ासन,पवन मुक्तासन, हलासन, शवासन, कपाल भारती, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, प्राणायाम आदि का अभ्यास करवाया।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026