Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG Crime News – चोरों ने टाटा-बाय-बाय किए, फिर उड़ा ले गए 7 लाख जेवर

दुर्ग – जिले के एक सुने मकान में चोरों ने बेखौफ होकर चोरी की है। विजयनगर क्षेत्र में चोर दीवार फांदकर घर में घुसे फिर मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे और फिर अलमारी का लॉकर तोड़कर 7 लाख के गहने और 50 हजार नगद चुरा लिए और वापस जाते समय जब कैमरा लगा देखा तो CCTV के सामने टाटा-बाय-बाय करते हुए चल दिए। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। 10 जून को हुई इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बिना चेहरा ढके चोरों के गिरोह ने इत्मीनान से चोरी की। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था, परिवार निजी कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर गया था। घटना के 10 दिन बाद भी चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Home Loan @ 7.45%

Breaking News : ACB की बड़ी कार्यवाही , 15 हज़ार की रिश्वत लेते विद्युत विभाग के जेईई गिरफ्तार

चोरी की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें गिरोह के चार सदस्य दिख रहे हैं। इनमें दो आरोपी ने अपना चेहरा स्कार्फ से ढक लिया था वहीं दो चोरों का चेहरा वीडियो में स्पष्ट दिख रहा था।

छत्तीसगढ़ में हाईटेक डकैती: चाकू की नोक पर अपहरण कर PhonePe से उड़ाए एक लाख रुपए

पीड़ित बिनय कुमार वर्मा (उम्र 42) ने बताया कि 10 जून वह निजी कार्यक्रम में शामिल होने परिवार सहित बिलासपुर गए हुए थे। इस दौरान उनके पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। घर में चोरी होने की आशंका पर उन्होंने तत्काल थाने में सूचना दी। जब वे खुद घर पहुंचे तो देखा कि चोर उनके घर की दीवार फांद कर मेन गेट से अंदर घुसे थे। घटनास्थल का मुआयना करने पर पता चला कि चोरों ने घर में नगदी और गहनों की खोज में घर का पूरा सामान को बिखरा दिया था। अलमीरा के लॉकर को तोड़कर 50 हजार नगद और लगभग 7 लाख के गहने गायब थे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026