FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
ChhattisgarhKorba

ब्रेकिंग कोरबा – बस और ट्रेक्टर की शहर में लगी नो एंट्री, सोनालिया पुल पर जाम से राहत दिलाने कलेक्टर ने जारी किया आदेश

सतपाल सिंह

KB Automobile kusmunda

ब्रेकिंग कोरबा – बस और ट्रेक्टर की शहर में लगी नो एंट्री, सोनालिया पुल पर जाम से राहत दिलाने कलेक्टर ने जारी किया आदेश..

 

श्री बालाजी ऑटो सेंटर कुसमुंडा

कोरबा – शहर के सोनालिया पुल से नया बस स्टैंड चौक / टीपी नगर चौक तक बसो एवं ट्रेक्टरो के संचालन से सोनालिया पुल के पास ट्रैफिक जाम स्थिति निर्मित हो रही थी। ऐसे में ट्रैफिक जाम की स्थिति को सुधार करने हेतु नगर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक दिनांक 19.05.2025 एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा.) की अध्यक्षता में आयोजित बैठक 30.06.2025 में बस संघ के पदाधिकारियों एवं अन्य पक्षो के द्वारा दी गई सहमति के आधार पर एवं छत्तीसगढ़ मोटरयान नियम 1994 के नियम-215 के तहत् प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग में लाते हुए लोक सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए सोनालिया पुल से नया बस स्टैड़ चौक/टी.पी. नगर चौक तक बस/टैक्ट्ररों के संचालन को समयावधि शाम 05:00 से पूरे दिवस के लिए आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से प्रतिबंधित कर दिया है।

Oplus_16908288

प्रतिबंध पश्चात बस और टैक्ट्ररो का आवागन हेतु वैकल्पिक मार्ग निम्नानुसार आगामी आदेश तक निर्धारित किया गया है

1. चांपा की ओर से आने वाले बसे वैकल्पिक मार्ग ओव्हर ब्रिज से अग्रसेन चौक से राताखार स्टेडियम रोड होते हुए बस स्टैंड की ओर आगमन रहेगा
2. बिलासपुर हरदीबाजार से आने वाले बसे सर्वमंगला पुल से रातावार बाईपास होते हुए स्टेडियम रोड़ से बस स्टैंड की ओर आगमन रहेगा।

3 ट्रेक्टर जो ईटे, गिट्टी, रेत, सीमेंट और अन्य प्रकार के निर्माण सामाग्री लेकर शहर अंदर प्रवेश करती है वे ट्रैक्टर सीतामणी से ओव्हर ब्रिज होकर राताखार तुलसी नगर स्टेडियम होते हुए सी.एस.ई.बी. चौक से मुडापार निहारिका तरफ परिवहन कर सकेगें एवं वापसी भी उसी मार्ग से होगें।

A little step school for kids

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026