Chhattisgarhछत्तीसगढ

Atmanand School Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में 1,812 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

Atmanand School Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक संविदा पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 1,812 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 21 अक्टूबर 2026, बुधवार की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन, जवानों ने हवाई फायर कर निभाई परंपरा

आवेदन फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए 22 से 24 अक्टूबर तक का समय निर्धारित किया गया है। वहीं, भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच संभावित है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में पात्रता और अन्य शर्तों की जानकारी जरूर जांच लें।

किस पद पर कितनी वैकेंसी?

भर्ती में सहायक शिक्षक के सबसे अधिक 590 पद रखे गए हैं। इसके अलावा व्याख्याता, शिक्षक, प्रधानपाठक और विभिन्न गैर-शैक्षणिक पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी।

व्याख्याता संवर्ग के पद

  • हिंदी – 51 पद
  • अंग्रेजी – 65 पद
  • संस्कृत – 47 पद
  • भूगोल – 2 पद
  • अर्थशास्त्र – 3 पद
  • इतिहास – 3 पद
  • राजनीति शास्त्र – 3 पद
  • सामाजिक विज्ञान – 52 पद
  • गणित – 49 पद
  • जीव विज्ञान – 39 पद
  • वाणिज्य – 104 पद
  • रसायन विज्ञान – 44 पद
  • भौतिकी – 53 पद

शिक्षक और प्रधानपाठक के पद

  • सहायक शिक्षक – 590 पद
  • शिक्षक अंग्रेजी – 106 पद
  • शिक्षक सामाजिक विज्ञान (कला) – 72 पद
  • शिक्षक गणित – 68 पद
  • शिक्षक विज्ञान – 56 पद
  • शिक्षक हिंदी – 17 पद
  • शिक्षक संस्कृत – 17 पद
  • प्रधानपाठक, प्राथमिक शाला – 27 पद
  • प्रधानपाठक, पूर्व माध्यमिक शाला – 24 पद

गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती

  • प्रयोगशाला सहायक – 170 पद
  • ग्रंथपाल – 60 पद
  • व्यायाम शिक्षक – 50 पद
  • कंप्यूटर शिक्षक – 40 पद

कुसमुंडा में सजेगी छत्तीसगढ़ी लोक कला की भव्य महफिल, गरिमा और स्वर्णा दिवाकर बिखेरेंगी सुरों का जादू

आवेदन की अंतिम तारीख और परीक्षा

अभ्यर्थी 21 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में सुधार का अवसर 22 से 24 अक्टूबर तक मिलेगा। भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच संभावित है। उम्मीदवारों को अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026