Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

जांजगीर-चांपा – नौकर ही निकला चोर, मालिक के घर से चाबी निकाल कर पार्किंग में खडे कार को शातिर तरिके से चोरी कर मौके से हुआ था फरार

साइबर टीम तथा चांपा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में रिपोर्ट के चंद घंटो में पकडा गया आरोपी जिसके कब्जे से चोरी के वाहन को किया गया बरामद

जांजगीर-चांपा – पुलिसअधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के गिरफ्तारी एवं सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, एसडीओपी चांपा, श्री यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में थाना चाम्पा एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार

CG BREAKING: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली मारे गए

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी पवन कुमार सोमानी निवासी बरपाली चैक गुरूद्वारा के पास ने दिनांक 10.06.2025 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी फोर व्हीलर टाटा हैक्सा कार क्र. CG11AP7788 को वह फिल्ड से काम करने के पश्चात लाकर गुरूद्वारा के सामने दिनांक 09.06.2025 को रात करीबन 07ः00 बजे खडा किया था अगले दिन सुबह जब वह घुमने के लिये निकला तो देखा कि उसकी गाड़ी पार्किंग में नही थी, आसपास देखा कही भी गाडी नही मिलने पर थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

हां ये मैंने ही किया… राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर सोनम का बड़ा कबूलनामा

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप के नेतृत्व में तत्काल साइबर टीम द्वारा बारिकी से मौका घटना स्थल का निरीक्षण किया गया प्रार्थी के श्री कृष्णा इंफ्रा डेवलपर फर्म में काम करने वाले कर्मचारियो से पूछताछ की गई तथा पिछले कुछ दिनो से बिना कारण के कार्य से अनुपस्थित कर्मचारियो की सूची बनाकर गंभीरता से छानबीन की गई जो संदेही के रूप मे श्री कृष्णा इंफ्रा डेवलपर फर्म के चालक दिपांशु लहरे का नाम सामने आया। जिससे तस्दीकी हेतु संम्पर्क करने का प्रयास किया गया जिसने अपना मोबाईल बंद कर रखा था संदेह गहराने पर दीपांशु लहरे निवासी जयराम नगर बिलासपुर के संबंध में पता करने पर मुखबीर से सूचना मिली की वह दिनांक घटना समय सदर को देर रात चापा में घुमते देखा गया था कि घटना स्थल से घटना स्थल से आरोपी के भागने आने जाने के रास्ते लगे फुटेज को खंगालते हुए तकनीकि जानकारी के आधार पर अलग- अलग स्थानों के फुटेज के आधार पर आरोपी को जयराम नगर रेल्वे स्टेशन से पकडा गया पूछताछ करने पर बताया कि वह पूर्व में श्री कृष्णा इंफ्रा डेवलपर फर्म में पवन सोमानी के यंहा कुछ दिन ड्रायवरी किया है। जो पवन सोमानी के टाटा हेक्सा कार को देखकर आरोपी की नियत खराब हो गई जिसे चोरी कर वह उसका स्वरूप बदल कर अपने पास रखना तथा उसी कार से बुकिंग के माध्यम से पैसा कमाना चाह रहा था इसी कारण उसने कार के नम्बर प्लेट को निकाल कर अपने कार में ही छिपा लिया था तथा उसी कारण से चोरी करना बताया। कि आरोपी के कब्जे से उसके गांव किसान परसदा से चोरी के टाटा हेक्सा कार क्रं CG 11AP7788 किमती 7,00000 रूपये को बरामद किया गया है।

कोरबा – इतवारी बाज़ार में प्रशाशन के निर्धारित स्थान से हटकर अन्य स्थान पर मांस मटन मछली की बिक्री की कलेक्टर से की गई शिकायत

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, साइबर टीम स उ नि विवेक सिंह प्रधान आर मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आर गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, शहबाज अहमद, श्रीकांत सिंह, थाना चांपा से सउनि अरूण कुमार सिंह, मुकेश कुमार पाण्डेय, आर.गोपेश्वर सिंह, माखन साहू, डिकेश्वर साहू का सराहनीय योगदान रहा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026