Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh News – नक्सलवाद पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान, विजय शर्मा बोले- जल्द होगा सफाया

रायपुर – अभी भी केंद्र और राज्य सरकार माओवादियों से किसी भी तरह की बातचीत करने को तैयार है. अगर माओवादी बातचीत करें, तो जरूर हो सकता है. सबसे अपील है कि मुख्य धारा में आएं. सबसे अपील है कि पुनर्वास करें. बहुत अच्छी पुनर्वास नीति के साथ विष्णु देव सरकार अमित शाह के मार्गदर्शन में काम कर रही है. यह बात उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कही.

Chhattisgarh – मंदिर परिसर के सामने बेकाबू कार ने मचाया तांडव, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नेशनल पार्क एरिया में बीते तीन दिनों से चल रहे एनकाउंटर को लेकर कहा कि ये बीजापुर का नेशनल पार्क एरिया है. जहां डीआरजी के जवानों के ये सर्च ऑपरेशन अनवरत जारी है. यह पांच तारीख से पहले से ही लांच हो चुका था.

COVID-19 – राज्य में कोविड मामलों में इजाफा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में

Chhattisgarh News – नक्सलवाद पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान, विजय शर्मा बोले- जल्द होगा सफाया

पांच तारीख को पहली बड़ी उपलब्धि जवानों को मिली, जब उन्होंने एक सीसी मेंबर को न्यूट्रलाइज किया गया. दूसरे दिन तेलंगाना स्पेशल जोनल कमिटी का मेंबर मार गिराया और आज पांच और डेड बॉडी वहाँ से रिकवर की गई है. ये सभी वर्दीधारी, हथियारधारी, नक्सली हैं, जिन्होंने बहुत से आतंक फैलाये हैं, बहुत से लोगों के हत्याएं की हैं. विजय शर्मा ने प्रदेश के पुलिस अधिकारी व जवानों का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सम्मान किए जाने पर कहा कि अमित शाह ने अपने दिल्ली निवास में बुलाकर उन सबका सम्मान किया है. जिन्होंने बड़े ऑपरेशन किए हैं, जिन्होंने बड़े अभियान किए है, जिन्होंने बड़े परिश्रम से काम किया है. इसमें डीजीपी गौतम भी है, नक्सल ऑपरेशन के हेड विवेकानंद है, बस्तर के आईजी सुन्दरराज भी है, इनके अलावा इसमें नारायणपुर के एसपी, बस्तर के एसपी और बीजापुर के एसपी का सम्मान किया गया है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026