NATIONALभारत

बेंगलुरु भगदड़ – आरसीबी के मार्केटिंग हेड समेत चार लोगों को पुलिस ने पकड़ा, मुंबई भागने की फिराक में था

नई दिल्ली – कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में हुई भगदड़ के मामले में चार लोगों को पकड़ा है। इनमें से आरसीबी के मार्केंटिंग हेड को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, तीन अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मार्केंटिंग हेड निखिल सोसले मुंबई भागने की फिराक में था। कर्नाटक पुलिस ने उसे बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। निखिल को सुबह करीब 6.30 बजे बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया। निखिल के अलावा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सदस्य सुनील मैथ्यू, किरण और सुमंत को भी हिरासत में लिया गया है। सुनील उपाध्यक्ष के पद पर हैं और डीएनए के लिए आईपीएल कार्यक्रम संभालते हैं।

CG CRIME – शराब नहीं पिलाने पर भाई ने कर दी भाई की हत्या, पारिवारिक विवाद में उठा खौफनाक कदम

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ आरसीबी के पहले आईपीएल जीतने के बाद जश्न के दौरान हुई थी। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। इसके साथ ही 60 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि सभी घायलों की स्थिति सामान्य बनी हुई है। पीड़ितों के परिवारों ने भगदड़ के लिए अधिकारियों को दोषी ठहराया है।

कई धाराओं में मामला दर्ज

जश्न के दौरान भगदड़ होने से 11 लोगों की मौत के बाद भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। इसके कुछ घंटों बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एफआईआर में लगाए गए आरोपों में गैर इरादतन हत्या भी शामिल है। एफआईआर के अनुसार, आरसीबी फ्रेंचाइजी ने सक्षम प्राधिकारी से अनुमति नहीं लेने के बावजूद सोशल मीडिया पर कार्यक्रम की घोषणा कर लोगों को आमंत्रित किया। गुरुवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आरसीबी टीम, डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के प्रतिनिधियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया था।

CG में कोविड फिर बढ़ा: 24 घंटे में मिले 9 नए मरीज, रायपुर-बिलासपुर सबसे प्रभावित

केएससीए के दो अधिकारी गिरफ्तार

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के दो अधिकारी, सचिव शंकर और कोषाध्यक्ष जयराम फरार हैं। उन्हें खोजने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने कहा कि वे अपने घरों में नहीं मिले। पुलिस ने बताया कि पुलिस उपायुक्त अक्षय के नेतृत्व में केंद्रीय अपराध शाखा ने रात भर अभियान चलाया और आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को आज अपराध जांच विभाग को सौंपा जा सकता है। गुरुवार को सीएम सिद्धारमैया ने बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर बी दयानंद और कई अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया था और सीमांत कुमार सिंह को नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

 

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026