Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG में दिनदहाड़े लूट… ड्राइवर से नकदी छीनकर भागे आरोपी, वारदात CCTV में रिकॉर्ड

बिलासपुर – जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, वे पुलिस से बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। एक लूट का मामला तारबाहर थाना क्षेत्र से आया है। यहां दिनदहाड़े बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने एक ड्राइवर से झपट्टा मारकर 1 लाख 30 हजार रुपये लूट लिए और मौके फरार हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हो गए हैं, जिसके आधार पर पुलिस उनकी पतासाजी कर रही है।

कोरबा पत्रकार अंकित सिंह की कार पर पथराव,देर रात अज्ञात लोगों ने दिया घटना को अंजाम

जानकारी के अनुसार, लोरमी से आए ड्राइवर व्यापार विहार में सामान खरीदने के बाद नगद राशि अपने बैग में रखकर लौट रहा था। जैसे ही वह मुख्य सड़क पर पहुंचा, घात लगाए बैठे दो युवक बाइक से आए और झपट्टा मारकर बैग लेकर फरार हो गए। बैग में 1.30 लाख रुपये थे, जो वह व्यावसायिक उपयोग के लिए लाया था। ड्राइवर ने शोर मचाकर मदद मांगी, लेकिन आरोपी काफी तेज़ी से भाग गए थे।

कुसमुंडा के अभिषेक पटेल ने पहले ही प्रयास में CGSET किया क्लियर 

इधर घटना की सूचना मिलते ही तारबाहर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026