Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

IPL में सट्टा लगाते सटोरिया चढ़ा चांपा पुलिस के हत्थे चेन्नई सुपर किंग Vs पंजाब किंग्स T20 क्रिकेट मैच में लगा रहा था सट्टा

आरोपी के कब्जे से एक नग मोबाइल तथा नगदी रकम 2460/-किया गया जप्त

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (भापुसे) के द्वारा सट्टा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के दिए गए हैं निर्देश

आरोपी का नाम प्रवीण सोनी पिता महेश सोनी उम्र 29 वर्ष निवासी संजय नगर चांपा

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (भापुसे) के द्वारा पूर्व में मीटिंग लेकर सटोरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, एसडीओपी चांपा श्री यदुमनी सिदार के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम सटोरियों के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु रवाना किया गया था जो टीम के द्वारा मुखबिर सूचना पर एक व्यक्ति को बस स्टैंड के पास पकड़ा गया जिसके मोबाइल को चेक करने पर उसके द्वारा अपने मोबाइल में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स T20 क्रिकेट मैच में सट्टा खेलते पाया गया आरोपी के कब्जे से एक नग मोबाइल, नगदी रकम 2460 रुपए जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धाराओं के तहत कार्यवाही किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.

Korba Crime News : 10 लाख की चोरी, हीरे के जेवरात और नकदी चोरों ने किया साफ

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक जेपी गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक मुकेश पांडे, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र टंडन,नरसिंह वर्मन आरक्षक वीरेश सिंह का विशेष योगदान रहा

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026