Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

कार में बच्ची का शव मिलने का मामला : आक्रोशित लोगों ने किया थाने का घेराव, शव लेकर धरने पर बैठे परिजन, आरोपियों को फांसी देने की मांग

दुर्ग : शहर में कार के भीतर मासूम बच्ची की लाश मिलने के मामले में लोगों और परिजनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. सैंकड़ों की संख्या में मोहल्लेवासियों ने थाने का घेराव कर किया. बच्ची की मां शव को लेकर धरने पर बैठ गई. मामले में आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की जा रही है. स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया. पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद कड़ाई से पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. मामले में पुलिस की जांच जारी है.

बता दें कि नवरात्रि के अंतिम दिन कन्याभोज के लिए सुबह करीब 9 बजे 6 साल की मासूम बच्ची घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वह वापस नहीं लौटी. परेशान परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन कुछ भी पता नहीं चला. खोजबीन करते हुए शाम को घर के पास पार्क में कार की डिक्की से बच्ची की लाश मिली. इसकी जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए और कार मालिक के घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी.

कोरबा में चलती बाइक में लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण किया. पुलिस ने बच्ची के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने लोगों को समझाइश देने के बाद संदेही युवक को हिरासत में लिया. हालांकि पुलिस के आश्वासन के बाद भी लोगों की नाराजगी कम नहीं हुई. वहीं परिजनों ने आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है.

बच्ची की शरीर पर चोट के निशान

प्रत्यक्षदर्शी महिला मीना यादव के मुताबिक बच्ची की लाश कार की सीट के नीचे मिली है. शरीर में चोट के निशान थे. मुंह और नाक से खून भी बह रहा था. पैर भी मुड़ा हुआ था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच के जुट गई है.

संदेही के घर में लोगों ने लगाई आग

इसके बाद देर रात मोहल्ले के लोगों ने संदेही के घर पर आग लगा दी. इसकी सूचना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस मौके पहुंची. आग लगाने के बाद घर में मौजूद लोगों ने मुश्किल से अपनी जान बचाई. आगजनी में घर के बाहर खड़ी बाइक पूरी तरह से जल गई. हालांकि पुलिस की मौजूदगी में आग पर काबू पाया गया. फिलहाल घटना स्थल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है.

CG: NH-49 पर कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, शोभायात्रा देखकर घर लौट रहे तीन दोस्तों की मौत; कार चालक घायल

दोषी पर होगी कड़ी कार्रवाई : मंत्री टंकराम वर्मा

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने घटना की कड़ी निंदा की और बच्ची की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से कड़ी कार्रवाई होगी. जो भी दोषी है उसे बक्शा नहीं जाएगा, त्वरित कार्रवाई की जा रही हैं. सबको निष्पक्ष न्याय दिया जा रहा है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026