
कुसमुंडा में चैत्र नवरात्रि की तैयारिया शुरू,भव्य पंडाल के साथ साथ मेले का होगा आयोजन
सतपाल सिंह

कोरबा – जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर शुक्रवार साप्ताहिक बाजार परिसर स्थित मां दुर्गा पंडाल में आगामी चैत्र नवरात्र के अवसर पर दिनांक 30 मार्च से मां दुर्गा विराजमान होंगी। आपको बता दें बीते लगभग आठ वर्षो से यहां शारदीय नवरात्र की तरह ही चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा की प्रतिमा विराजित की जाती है। पूरे नौ दिन मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। चैत्र नवरात्रि में अधिकांश स्कूली बच्चों के परीक्षा संपन्न हो जाएंगे, इस अवसर पर मेले का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विशाल झूले और अलग अलग व्यवसायिक दुकाने लगाई जाएंगी। नवदुर्गा समिति के सदस्यों द्वारा पूरे आयोजन को भव्य बनाने कॉलोनी वासियों से आर्थिक सहयोग के रूप में चंदे काटने का कार्य शुरू किया गया है। धर्म और आस्था की इस महापर्व में क्षेत्र में एक सौहाद्र पूर्ण माहौल बनाने वाले इस आयोजन मेंnसमस्त क्षेत्रवासियों से पूरे आयोजन में सहयोग करने अपील की गई है।