FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Korba Accident News : सड़क हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, एक घायल, कार और बाइक में हुई जोरदार टक्कर

कोरबा में जटगा चौकी के खोडरी के पास जबरदस्त सड़क हादसा सामने आई जहां बाइक और कर के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई इस हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वही कार का चालक भी घायल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए शव का पंचनामा कार्यवाही कर आगे के कार्रवाई में जुट गई है।

Chhattisgarh : होली की खुशियां बदली मातम में… तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

बताया जा रहा है कि बाइक। सवार तीनों युवक जटगा चौकी अंतर्गत ग्राम बरबसपुर स्कूल बस्ती के रहने वाले थे मृतक ननकू उर्फ अखलेश्वर 18 वर्षीय आदित्य धोबी 22 वर्षीय सूरज कंवर 21 वर्षीय तीनों बाइक पर सवार थे और बरबसपुर से मुख्य मार्ग निकल ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि बाइक और कार दोनों की रफ्तार काफी तेज थी जिसके चलते यह घटना सामने आई। इस हादसे में दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वही एक को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना राहगीरों ने 112 और जटगा चौकी पुलिस को दी गई। जहां मौके पर चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई जहां आगे की कार्रवाई शुरू की गई।
CG NEWS : गोदाम में डंप करके रखा था ढाई लाख की शराब, ढाबा मालिक अरेस्ट

चौकी प्रभारी सुरेश कुमार योगी ने बताया कि तेज रफ्तार होने के कारण घटना सामने आई जहां इस हादसे में बाइक सवार युवकों की मौत हुई है और कार चालक भी घायल हुआ है घायल कार चालक जटगा निवासी है। इस हादसे में  बाइक और कार दोनों ही पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वही इस घटना के बाद परिजनों के अलावा गांव वाली घटना मौके पर पहुंचे जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में इस हादसे के बाद मातम छा गया है। बताया जा रहा है कि तीनों मृतक बचपन के दोस्त थे जहां कल एक साथ होली मनाने के बाद आज सुबह किसी काम से गांव से जटगा की तरफ जा रहे थे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026