FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG Crime News : पेट्रोल से शराब दुकान को फूंका, लाखों का नुकसान

महासंमुद : जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक शराब दुकान में अचानक आग लग गई। इस हादसे में लाखों की शराब जलकर राख हो गई। घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इसके साथ ही आबकारी विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

कोरबा – नहर में झाड़ियों में लटका मिला एक व्यक्ति का शव,पुलिस को दी गई सूचना

जब पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने वहां पेट्रोल से भरे दो डिब्बे, पाइप और सीढ़ी पाई, जिससे यह शक जताया जा रहा है कि आग जानबूझकर लगाई गई हो सकती है। फिलहाल, पुलिस को इस मामले में संदिग्ध साक्ष्य मिले हैं, और कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

देश छोड़कर भाग सकती है… वकील की दलील पर रान्या राव की जमानत याचिका खारिज

दुकान में लगी आग के कारण लाखों की शराब जलकर राख हो गई, जिससे शराब दुकान के मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने के कारण आसपास की अन्य दुकानों को भी खतरा पैदा हुआ था, लेकिन रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026