Chhattisgarhछत्तीसगढ

महानदी सदन हरदी में स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव की जयंती कार्यकर्ता दिवस के रूप में मनाया

सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े भी हुई शामिल,स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव को बताया जनप्रिय नेता

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर 

सक्ती::महानदी सदन हरदी में 1मार्च, शनिवार को दिग्गज भाजपा नेता स्व.युद्धवीर सिंह जूदेव की जयंती को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कार्यकर्ता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर उनके हरदी ग्राम स्थित महानदी सदन में श्रद्धा-सुमन अपर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिले भर से भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए और सबने अपने प्रिय नेता स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव को याद कर उन्हें अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव की धर्मपत्नी व बहुरानी संयोगिता सिंह जूदेव महानदी सदन हरदी पहुंचे सभी छोटे- बड़े कार्यकर्ताओं से मिलीं और उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस विशेष अवसर पर जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े भी शामिल हुईं और स्व. जूदेव को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने इस मौके पर स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव को एक जनप्रिय नेता बताया। बहुरानी संयोगिता सिंह जूदेव ने कहा युद्धवीर की यादें, उनकी सीख मुझे जीवन में आगे बढ़ने के लिए रौशनी प्रदान कर रही हैं। मैं उनके सहारे जूदेव राजघराने की समृद्ध राजनीतिक विरासत को आगे ले जाने प्रयासरत हूं। विदित हो कि हर साल 1 मार्च को स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव का जयंती होता है। कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में इकट्ठा हो कर उन्हें अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद करते हैं लेकिन इस साल उनकी धर्मपत्नी व बहुरानी संयोगिता सिंह जूदेव के इच्छा के अनुरूप इस साल उनका जयंती कार्यकर्ता दिवस के रूप में मनाया गया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026