FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

2000 करोड़ के शराब घोटाले को लेकर भाजपा आक्रामक, आज पुतला दहन व कल महाधरना में बैठेगी भाजपा शराब घोटाले के विरोध में बस्तर जिले के सभी 11 मण्डलों में करेगी पुतला दहन  11 मई को भाजपा का जिलास्तरीय महाधरना, मुख्यमंत्री से करेंगे इस्तीफे की मांग

 

 


जगदलपुर inn24 .भारतीय जनता पार्टी ने 2000 करोड़ के उजागर हुये शराब घोटाले के मामले पर कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा है। भाजपा ने कहा है कि यह सरकार घोटालों की सरकार है। शराब घोटाले का खुलासा हो चुका है और कांग्रेस सरकार की असलियत सामने आ गयी है। भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे को लेकर समूचे छत्तीसगढ़ में व्यापक विरोध प्रदर्शन कर रही है। कल 10 मई को बस्तर जिले के सभी 11 मण्डलों में भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन किया जायेगा और 11 मई को शराब घोटाला व भष्ट्राचार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिलास्तरीय महाधरना प्रदर्शन करेगी व मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग करेगी।

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी ने कहा कि ईडी की कार्यवाही से उजागर हुआ कांग्रेस सरकार में 2000 करोड़ का शराब घोटाला दिल्ली में हुये शराब घोटाले से भी बड़ा है। इतना बड़ा घोटाला सत्ता के समर्थन व संरक्षण के बिना कतई नहीं हो सकता। भाजपा समूचे जिले में मण्डल स्तर पर बुधवार को विरोध स्वरूप मुख्यमंत्री व आबकारी मंत्री का पुतला फूंकेगी और गुरुवार को जिलास्तरीय धरना प्रदर्शन कर भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगा जायेगा।

पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता से चुनाव में शराबबंदी का वादा करके सत्ता में आयी कांग्रेस सरकार ने वादे को भूला दिया। अब ईडी की कार्यवाही से 2000 करोड़ का शराब घोटाला सामने आया है। यह खुलासा कांग्रेस की कथनी और करनी को बताता है। भाजपा प्रदेश सहित बस्तर जिले में कांग्रेस सरकार में हुये बडे़ घोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन करेगी।

पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा कि कांग्रेस एक ओर शराबबंदी का वादा हाथ में गंगाजल लेकर करती है और वही कांग्रेस सत्तासीन होने के बाद छत्तीसगढ़ में घर घर पहुंचा कर शराब बेचने की नीति बनाती है। ईडी की कार्यवाही से प्रदेश के समक्ष आये 2000 करोड़ के शराब घोटाला से स्पष्ट समझा जा सकता है कि कांग्रेस सरकार शराबबंदी का वादा भूलकर क्यों शराब बिक्री को प्रमोट कर रही थी।

भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य शिवनारायण पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस सरकार भष्ट्राचार में आकंठ तक डूबी हुई है और ईडी की तत्परता से सामने आया 2000 करोड़ का शराब घोटाला इसकी बानगी है। सत्ता के संरक्षण में भष्ट्राचार के काले कारनामों की पोल खुल रही है। भारतीय जनता पार्टी जनता के समक्ष कांग्रेस सरकार के कृत्यों को उजागर करने के लिये संकल्पित है। लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा जनता की आवाज़ बनकर कांग्रेस के भष्ट्राचार का विरोध पुरजोर तरीके से करेगी।
_________________

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *