ChhattisgarhKorbaछत्तीसगढ

Korba News : ‘पूर्व मंत्री कवासी लखमा को जेल भिजवाने वाले कांग्रेसी खुद को नहीं बचा पाएंगे’, कोरबा में बोले सीएम साय

Korba News : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को कोरबा प्रवास पर पहुंचे। उन्होंने आम सभा को संबोधित करते हुए अपनी सरकार द्वारा किए गए और किया जा रहे कार्यों का वर्णन किया। उन्होंने प्रदेश की पूर्व कांग्रेस सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा दी। सीएम साय ने कहा कि पूर्व मंत्री कवासी लखमा को जेल भिजवाने वाले कांग्रेसी भी खुद को नहीं बचा पाएंगे।

डॉ. भीमराव अंबेडकर मैदान घंटाघर कोरबा में भारतीय जनता पार्टी के महापौर अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में वातावरण का निर्माण करने आयोजित आम सभा को संबोधित करने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कोरबा पहुंचे। भव्य स्वागत के पश्चात अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार की शुरुआत कोरबा से कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने विधानसभा चुनाव के वक्त किए गए वादों को तीव्र गति से पूरा करना प्रारंभ कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली पूर्व कांग्रेस सरकार के घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि अब गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं है, जिन लोगों ने भ्रष्टाचार किया वह सलाखों के पीछे जा रहे हैं। कोरबा औद्योगिक नगरी है और कांग्रेस शासन काल में यहां कई हुए। शराब घोटाले का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व आबकारी मंत्री जो स्वयं को अनपढ़ बताते हैं वे तो जेल में हैं, लेकिन अभी भी कई कांग्रेस नेता जांच के दायरे में हैं। वह भी खुद को जेल जाने से नहीं बचा पाएंगे। अनपढ़ को आबकारी मंत्री बनाया और उनसे करोड़ घोटाले करके साइन करते थे, जिसके चलते आज उसे जेल की हवा खानी पड़ रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के लिए उनकी पार्टी ने अटल जी के नाम पर जारी घोषणा पत्र में जो वादा लोगों से किया है, उसे पूरा करने के लिए भाजपा के महापौर अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों को विजई बनाकर क्षेत्र के विकास का मार्ग सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर मंच पर पूर्व सांसद लखन साहू पूर्व विधायक रजनीश सिंह पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह जागेश लाम्बा राजेंद्र पांडे देवेंद्र पांडे विकास महतो नरेंद्र देवांगन प्रफुल्ल तिवारी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.