*सरस्वती शिशु मंदिर उच्च मा. विद्यालय पोरथा का परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2025-26 में सरस्वती शिशु मंदिर उ. मा. विद्यालय पोरथा का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। अंकसाक्षी बरेठ 91-16% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त की तो वहीं देवांशी जायसवाल 87%, हिमानी बरेठ 82%, पूर्वा राठौर 80%, रेहान चौहान 78% , नीधि साहू 74%, नव्या भादव 72%, तनुजा नेताम 80%, गुलशन राठौर 68% समीर राठौर 68%, फलेश्वर वैष्णव 68%, झामिनी 63%, पंकज 62% हरीश बरेठ 62%, मानसी यादव 61-5% अंक प्राप्त किये। विदित हो कि विद्यालय में 25 दर्ज संख्या में 16 प्रथम श्रेणी में तो वहीं 6 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। यह परिणाम छात्र-छात्राओं के मेहनत का फल है। उक्त सफलता में विषय शिक्षक एवं अभिभावको का भी सराहनीय योगदान रहा। विद्यालय परिवार छात्र। छात्राओं की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है। इसी प्रकार अरुण से एकादश की कक्षाओं का परीक्षा फल समिति के व्यवस्थापक उमाशंकर राठौर, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार यादव, सहसचिव वेदराम चौहान,0 सदस्य मोहित राम राठौर के द्वारा घोषित किये गये। सभी कक्षाओं के परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा ।






