महंत समाज कुसमुंडा द्वारा शिवमन्दिर चौक में शरबत का किया गया वितरण,गर्मी भर प्याऊ की भी व्यवस्था
सतपाल सिंह


महंत समाज कुसमुंडा द्वारा शिवमन्दिर चौक में शरबत का किया गया वितरण,गर्मी भर प्याऊ की भी व्यवस्था

कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर शिवमन्दिर चौक हनुमान मंदिर के सामने मुख्य मार्ग के राहगीरों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने महंत समाज के युवा ब्रिगेड ने बेहद ही सराहनीय कार्य करते हुए आज ३ मई को शरबत का वितरण किया। भरी दोपहरी में समाज के सदस्यों ने कोरबा कुसमुंडा मार्ग से गुजरने वाले सभी वाहन चालकों को मीठा पानी पिलाकर उनके गर्मी से राहत दिलाने का कार्य किया। इसी के साथ आज से ही अब पूरी गर्मी भर प्याऊ की भी व्यवस्था की गई है। निश्चित रूप से महंत समाज द्वारा यह बेहद हो सराहनीय कार्य है। राहगीरों ने महंत समाज के इस पुनीत कार्य की बेहद सराहना भी की है। इस अवसर पर भुवनेश्वरी दास, लक्ष्मी दास ( गुड्डू ) जीतू दास, धीरू दास( जैक्सन ), सुखनंदन दास, श्रुति कुलदीप,बिंदु महंत, सुलोचना दास,नरेश महंत , राम दास, पियूष दास, मंतोष दास संतोष महंत एवं यश दास, जीवन दास,धनंजय दीवान , धीरेन्द्र दास, रौनीत दास ,जयेंद्र दास ,सत्य महंत , प्रेम महंत, नरेंद्र मानिकपुरी, सत्यजीत महंत, अनिकेत महंत, गोविन्द दास, अखिलेश महंत, मोहर दास ,रितेश दास ,सूरज दास, कवि महंत, यशु महंत की युवा साथियों का विशेष सहयोग रहा।






