सफलता की नई ऊंचाइयों पर इंडस पब्लिक स्कूल दीपका — CBSE 12 वीं का शानदार परीक्षा परिणाम
इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर।

यह तो हम सभी जानते हैं कि विद्यार्थी जीवन में परीक्षा और परीक्षा परिणाम का कितना महत्व होता है।लेकिन यह बात तो तय है कि परीक्षा परिणाम विद्यार्थी के परिश्रम का प्रतिफल होता है। यह विद्यार्थी के साल भर की उपलब्धि का आईना होता है।
दीपका स्थित इंडस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने पुनः साबित कर दिया कि* परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता, कोयलांचल के इस ख्यातिलब्ध विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने हर साल की तरह इस साल भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और साबित कर दिया कि इस क्षेत्र में यदि एकेडमिक में बेस्ट रिजल्ट कोई विद्यालय दे सकता है तो वह है इंडस पब्लिक स्कूल दीपका।शैक्षणिक सत्र (2025- 26) के सीबीएसई 12 वीं बोर्ड की परीक्षा में इंडस पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत – प्रतिशत रहा। *विद्यालय के होनहार छात्र क्षितिज थाडवानी ने कला संकाय से 95.8% अंक हासिल कर पूरे कोरबा जिला में टॉप किया एवं कला संकाय सहित विद्यालय में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया । मेराज अनसारी(वाणिज्य संकाय) ने 95% अंक अर्जित कर वाणिज्य संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया ,इसी प्रकार नीलिमा राठौर(वाणिज्य संकाय) 93.2 % अंकों के साथ द्वितीय एवं 92 %अंकों के साथ आदित्य श्रीवास्तव(वाणिज्य संकाय) तृतीय स्थान पर रहे। 90.6%अंकोंके साथ शुभम कुमार स्वाइन (वाणिज्य संकाय )चतुर्थ,एवं समृद्धि सिंह (,वाणिज्य संकाय )90% अंकों के साथ पंचम स्थान पर रहीं।प्रियांशु यादव (विज्ञान संकाय)ने 90%अंकों के साथ पंचम स्थान अर्जित किया एवं श्रावणी राव (कला संकाय)ने 85.6% अंक के साथ षष्ठम स्थान हासिल किया।* इसी प्रकार प्राची अग्रवाल (कला संकाय ) ने 85.2% अंकों के साथ सप्तम ;प्रियांशी यादव(विज्ञान संकाय ) 84.4% अंकों के साथ अष्टम,एवं चांदनी खातून (विज्ञान संकाय) ने 80% अंकों के साथ पूरे विद्यालय में नावां स्थान प्राप्त किया।
गौरतलब है कि यह विद्यालय ग्रामीण अंचल में स्थित है लेकिन अपने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हेतु क्षेत्र में अलग पहचान स्थापित कर चुका है।* लगभग सभी विद्यार्थि प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
विद्यालय के टॉपर मेराज अनसारी ने कहा कि मैं अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय प्रबंधन, मेरे शिक्षक एवं प्राचार्य महोदय एवं अपने माता-पिता को देना चाहता हूं। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने पूरे परिश्रम एवं लगन के साथ हमारी हर शंकाओं का निरंतर समाधान किया।हमारे साथ मित्रवत व्यवहार किया एवं हर समय हमारे लिए उपलब्ध रहे।विद्यालय प्रबंधन ने लगातार हमें अध्ययन हेतु प्रेरित किया हमें सारी सुविधाएं एवं संसाधन उपलब्ध करवाएं।हम सभी विद्यालय के शैक्षणिक व्यवस्था से अत्यन्त प्रभावित हुए।प्राचार्य महोदय का हमें भरपूर सहयोग और आशीर्वाद मिला।






