ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarh

कोरबा – प्रधान पाठक रहस्यमयी तरीके से हुआ लापता, परेशान परिजन ढूंढ़ने लगा रहे गुहार…

सतपाल सिंह

ऑफर सीमित समय तक के लिए

कोरबा – प्रधान पाठक रहस्यमयी तरीके से हुआ लापता, परेशान परिजन ढूंढ़ने लगा रहे गुहार…

कोरबा जिले के दलदली गोढी के विद्यालय में बतौर प्रधान पाठक पदस्थ सत्यराज मसीह उम्र लगभग 50 वर्ष आज 16 जून सोमवार की सुबह 9.20 बजे अपने निवास स्थान सर्वमंगला रोड, कोरबा से पिंक कलर की फुल शर्ट और ब्लैक कलर का पेंट पहने हुए,स्कूल के लिए एक्टिवा (सिल्वर कलर) रजिस्टेशन नंबर_ CG 12 AZ 5602) से निकले है। परन्तु ना वे ना ही अपने स्कूल गोढ़ी (दलदली) पहुंचे और न ही अभी रात में अपने निवास स्थान (सर्वमंगला रोड वाला)पहुंचे हैl श्री मसीह के परिजन उन्हें ढूंढ़ ढूंढ कर काफी परेशान हो गए है,उन्होंने स्थानीय थाने में इसकी सूचना दी है। वहीं उन्होंने। सोशल मीडिया के माध्यम से सभी से अपील की है कि इनसे जुड़ी कोई भी जानकारी है तो कृपया नजदीकी थाने अथवा इस मोबाइल नम्बर में संपर्क करने की कृपा करेंगे।🙏🙏 Contact number – 8827076750 ..

खबर अपडेट – कोरबा से लापता प्रधान पाठक नागपुर में सकुशल मिले, परिजन पहुंचे लेने

कोरबा जिले के सर्वमंगला रोड निवासी, गोढ़ी स्कूल के प्रधान पाठक सत्यराज मसीह बीते 16 जून की सुबह लगभग 9.20 बजे स्कूल जाने अपनी स्कूटी से निकले थे, देर शाम वे घर नहीं लौटे,परिजनों ने स्कूल में पता लगाया तो जानकारी मिली कि वे स्कूल ही नहीं आए हैं,ऐसे में परिजन और घबरा गए,उन्होंने सभी तरफ उन्हें ढूंढते हुए थाने में इसकी सूचना दी। इसके अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से उन्हें देखे जाने पर सूचना देने की अपील की। इसी दौरान सबसे पहले देर रात श्री मशीह की स्कूटी चांपा रेलवे स्टेशन के पास मिली और कुछ घंटों बाद वे स्वयं नागपुर रेल्वे स्टेशन में मिले। परिजन उन्हें लेकर वापस कोरबा स्थित आवास पहुंच रहे हैं। श्री मसीह क्यों ऐसे बिना बताए चले गए फिलहाल उसकी जानकारी नहीं मिली है परंतु उनके मिल जाने से परिवार वालों ने राहत की सांस ली है,वहीं उन्होंने सोशल मीडिया के साथ साथ सभी को इसके लिए धन्यवाद प्रेषित किया है।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026