*सक्ती जिले के ग्राम पंचायत बंदोरा को मिलेगा नेशनल पंचायत अवार्ड…*
*3 जून 2026 को भारत मंडपम नई दिल्ली में बंदोरा के युवा सरपंच नवधा -लालू वर्मा को मिलेगा सम्मान*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुक
सक्ती नवगठित सक्ती जिला के मालखरौदा ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बंदोरा का चयन इस साल नेशनल पंचायत अवार्ड 2026 के लिए हुआ है। अगले महीने की 3 जून 2026 को देश की राजधानी दिल्ली में पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर के गरिमामय सम्मान समारोह के कार्यक्रम में बंदोरा के युवा सरपंच नवधा राम वर्मा यह पुरस्कार पंचायत की ओर से ग्रहण करेंगे। इधर सक्ती जिले के ग्राम पंचायत बंदोरा का चयन राष्ट्रीय पंचायत अवार्ड के लिए होने की जानकारी प्राप्त होते ही पंचायत में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं ग्राम पंचायत बंदोरा के सरपंच नवधा राम वर्मा ने इसे बंदोरा पंचायत के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए इसका श्रेय जनता जनार्दन को दिया है वहीं उन्होंने उचित मार्गदर्शन हेतु जिला प्रशासन के अधिकारियों का आभार भी व्यक्त किया है।
विदित हो कि नवधा राम वर्मा ग्राम पंचायत बंदोरा के सरपंच के रूप में शपथग्रहण के साथ ही अपने पंचायत को आदर्श पंचायत के रूप में विकसित करने की अपने स्वप्न को साकार करने की दिशा में निरंतर प्रयास करते नजर आए हैं। इस युवा सरपंच के कार्यों तथा अपने पंचायत को आदर्श पंचायत के रूप में विकसित करने की दिशा में इनके प्रयासों की चर्चा पूरे जिले में है। गौरतलब हो कि भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार का आयोजन किया जाता है। जिसका उद्देश्य पंचायतों को सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
विदित हो कि आगामी 3 जून 2026 को छत्तीसगढ़ प्रदेश से सलिक साय-अध्यक्ष, जिला पंचायत जशपुर, अभिषेक कुमार-मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जशपुर, सुश्री कुसुम बड़ा-उप संचालक पंचायत, जिला- जशपुर, सुश्री गायत्री नागेश
अध्यक्ष- जनपद पंचायत बगीचा, जिला पंचायत जशपुर, नवनीत साहू- सहायक जिला समन्वयक, जिला पंचायत जशपुर, रामजी भगत सरपंच, ग्रा. पंचा. सरडीह, ज प. बगीचा जिला जशपुर, ईश्वर प्रसाद यादव सचिव, ग्रा. पंचा. सरडीह, ज प. बगीचा जिला जशपुर, महेश्वरी गजेंद्र
सरपंच, ग्रा. पंचा. लोहरसी, ज प. धमतरी जिला धमतरी,
बेनीराम पाल सचिव, ग्रा. पंचा. लोहरसी, ज प. धमतरी जिला धमतरी, खिरमानी कश्यप-
सरपंच, ग्रा. पंचा. तितिरगांव, ज प. बस्तर जिला जगदलपुर, तुलसीराम बघेल सचिव, ग्रा. पंचा. तितिरगांव, ज प. बस्तर जिला जगदलपुर,
अनिल राम-सरपंच, ग्रा. पंचा.- कोटरकी, ज प.- बलरामपुर, जिला-बलरामपुर, नवधा राम वर्मा-
सरपंच, ग्रा. पंचा. बंदोरा, ज प. मालखरोदा, जिला-सक्ती,
सुश्री प्रिंसी मरावी-सरपंच, ग्रा. पंचा. बंधखार, ज प. पाली, जिला-कोरबा, मिथलेश कावडे-
सरपंच, ग्रा. पंचा.-मरकाटोला, ज प. कांकेर, जिला-कांकेर,
चन्दन नायक-सरपंच, ग्रा. पंचा. आनंदगाँव ज प. बेरला, जिला-बेमेतरा को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।






