*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंदोरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती ।। जिले के मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम बंदोरा में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंदोरा में हर्षोल्लास के साथ शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बंदोरा के सरपंच नवधा राम वर्मा उर्फ़ लालू गवेल, शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेश गवेल, वरिष्ठ नागरिक प्रेमलाल वर्मा , पंचगण सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक -शिक्षिकाएं , छात्र व अभिभावक गण उपस्थित रहे। इस अवसर पर सरपंच नवधा -लालू राम वर्मा सहित उपस्थित अभ्यागतों ने नवप्रवेशित बच्चों को तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर अभिनन्दन किया। इस अवसर पर सरपंच नवधा राम वर्मा ने कहा कि पढ़ाई-लिखाई के बिना जीवन अधूरा है। सरपंच बंदोरा ने इस मौके पर सभी बच्चों से नियमित स्कूल आने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही। इस दौरान छत्तीसगढ़ शासन की योजना के तहत छात्र -छात्राओं को नि: शुल्क पाठ्य-पुस्तकों का वितरण भी किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के चेहरे पर उत्साह नजर आया।






