युवा नेता अश्वनी पटेल को छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव की अहम जिम्मेदारी
ओमकार यादव


युवा नेता अश्वनी पटेल को छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव की अहम जिम्मेदारी 
कोरबा जिले के सर्वमंगला नगर निवासी युवा नेता अश्वनी पटेल को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें यह जिम्मेदारी उनके द्वारा किसान, मजदूर, आदिवासी, दलित एवं सभी वर्गों को सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण हेतु न्याय दिलाने के लिए किये जाने वाले संघर्ष को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैतान सिंह सोलंकी एवं राष्ट्रीय प्रभारी महामंत्री हौसिला प्रसाद शर्मा, छत्तीसगढ प्रदेश अध्यक्ष पप्पू हासम अली की अनुशंसा के आधार पर अश्वनी पटेल को प्रदेश / जिला का प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ पद पर मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन के साथ श्री पटेल के ऊपर यह विश्वास भी जताया गया है कि इस मनोनयन के बाद उनके द्वारा संगठन के अच्छे से विस्तार करेंगे एवं किसान, मजदूर, आदिवासी, दलित साथ ही सभी वर्गों को सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण हेतु न्याय दिलाने के लिए किये जाने वाला संघर्ष अनावरत् चालू रहेगा। और संगठन के संविधान के प्रति उनकी आस्था बनी रहेगी। उनकी नियुक्ति से उनके चिर परिचितों में खुशी की लहर है।





