FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से गांजा परिवहन करते आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

 

जगदलपुर  inn24 ( रविंद्र दास) बस्तर जिलें में अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी पर बस्तर पुलिस को कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त हुई है।
ज्ञात हो कि दिनांक 30/12/23 को सूचना प्राप्त हुआ था कि एक व्यक्ति अपने आधिपत्य के मोटरसाइकिल की डिक्की में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर उड़ीसा से नगरनार की परिवहन कर रहा है की सूचना पर,ग्राम नगरनार में हमराह स्टाफ के पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी नवीन पुजारी पिता जगन्नाथ पुजारी उम्र 39 वर्ष निवासी दाब गुड़ा थाना बिसिंगपुर ब्लॉक बोरीगुमा जिला कोरापुट ओडीशा को पकड़े जिनकी तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से कुल 1.48. किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 14800 रुपया एवं एक एक मोटरसाइकिल एक नग मोबाइल बरामद हुआ। उक्त समान को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा एनडीपीएस एक्ट का पाया जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया है। मामले में गिरफ्तार आरोपी का मेमोरेंडम कथन लिया गया जो अपने कथन में उक्त जप्त गांजा को ग्राम टलनॉर निवासी मंगल बिसाई को देने ले जाना बताने पर आरोपी मंगल बिसाई पिता चंदर बिसाई निवासी ग्राम टलनार थाना नगरनार को भी गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों को को न्यायिक रिमांड पर जगदलपुर न्यायालय पेश करने रवाना किया गया है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *