Chhattisgarhछत्तीसगढ

बिलासपुर में बड़ी कार्रवाई! 126 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, किचन केयर और किराना स्टोर संचालक ब्लैकमार्केटिंग करते पाए गए

कलेक्टर की चेतावनी के बावजूद बिलासपुर में गैस सिलेंडरों की ब्लैकमार्केटिंग जारी, 126 सिलेंडर जब्त कर स्टोर संचालकों पर कार्रवाई

बिलासपुर : कलेक्टर की सख्त चेतावनी के बावजूद गैस सिलेंडर की जमाखोरी और ब्लैकमार्केटिंग हो रही है। शहर से लगे कोनी और सिरगिट्‌टी क्षेत्र में किचन केयर और किराना स्टोर में छापेमारी कर 126 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। जांच के दौरान गैस निकालने के उपकरण भी मिले। इसके बाद संबंधित लोगों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई का दावा किया गया है। दरअसल, गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है।

Home Loan @ 7.45%

छत्तीसगढ़ विधानसभा में उच्च शिक्षा को बड़ा बजट, 1306 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने लगातार दूसरे दिन शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की। इससे पहले बुधवार को हुई कार्रवाई में 72 गैस सिलेंडर जब्त किए गए थे। जिला प्रशासन और गैस वितरकों का कहना है कि जिले में कहीं भी गैस सिलेंडर की कमी नहीं है, लेकिन जमीनी स्थिति अलग नजर आ रही है। एजेंसियों में पहुंचने वाले लोगों को ऑनलाइन बुकिंग कराने कहा जा रहा है, जबकि उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस कंपनियों के टोल फ्री नंबर पर कॉल नहीं लग रहा।

Meat Shops Closed: मांस-मटन खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर – रायपुर में 3 दिन तक बंद रहेंगी सभी मीट दुकानें

इससे परेशान होकर लोग एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। नतीजतन गैस लेने के लिए एजेंसियों में लंबी कतार लग रही है। गैस एजेंसियों से जुड़े लोगों का कहना है कि तकनीकी कारणों से सर्वर डाउन होने के कारण यह समस्या आ रही है। सर्वर की दिक्कत के कारण न तो ऑनलाइन बुकिंग हो पा रही है और न ही ओटीपी जनरेट हो रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026