विकास नगर मां दुर्गा पंडाल की भव्यता की जिले भर में चर्चा,भव्य पंडाल और अलौकिक झांकिया सभी का मोह रही मन

ओम गवेल - (9300194100)

कुसमुंडा क्षेत्र के विकास नगर मां दुर्गा पंडाल की भव्यता की धूम पूरे जिले में प्रसिद्ध हो रही है…पहले देंखे वीडियो…

 

कोरबा – (ओम गवेल) जिले में मां दुर्गा पूजा की धूम हर जगह देखने को मिल रही है,जैसे जैसे दिन बढ़ रहे हैं आमजनों की भीड़ भी मां दुर्गा के पंडालों में निरंतर बढ़ रही है। इसी कड़ी में क्षेत्र के सभी दुर्गा पंडालों में होने वाली संध्या आरती में एस ई सी एल कुसमुंडा जीएम संजय मिश्रा भी शामिल हो रहे हैं। बीते रविवार को विकास नगर दुर्गा पंडाल में अष्टमी की भव्य पूजा की गई जिसमें क्षेत्रीय महाप्रबंधक जीएम संजय मिश्रा, खनन महाप्रबंधक राजीव सिंह सपरिवार सम्मिलित हुए। महराज भरत तिवारी द्वारा मां दुर्गा की भव्य आरती की गई। आपको बता दें कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर दुर्गा पंडाल इस बार अत्यंत ही आकर्षक और गगनचुंबी भव्य पंडाल से सुसज्जित हैं।प्रवेश द्वारा पर भगवान गणेश की प्रतिमा को प्रणाम करते हुए पंडाल के भीतर प्रवेश करने पर गुफा में विराजी मां वैष्णो देवी के साक्षात दर्शन से मन प्रफुल्लित हो जाता है। जैसे ही आप पंडाल के भीतर पंहुचते हैं पंडाल के अंदर का दृश्य स्वतः ही आपको आनंदित कर देता है,हल्के गुलाबी और नीले रंग की जगमग रोशनी में अलग अलग तरह की झाकियां मन को सुकून देती है। कागजों से बने फूलों की सुंदरता वास्तविक फूलो को भी पीछे छोड़ देती है। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के दर्शन भी पंडाल के बाई और देखी जा सकती है। मां का एक – एक स्वरूप अलौकिक है। दाईं ओर बारह ज्योतिर्लिंग के दर्शन और राम सेतु बनाने वानरों की सेना और रामसेतु पत्थरों की सजावट भी बहुत ही सुंदर है। पंडाल भीतर खंबो की सजावट भी बेहद आकर्षक है। सम्पूर्ण दृश्य को देखकर मानो ऐसा लगता है की धरती पर ही हम स्वर्ग में आ गए हैं। वहीं जब आपकी नजर मां दुर्गा के विहंगम स्वरूप पर पड़ती है तो मन को एक अलग ही शांति मिलती है मानो जैसे यही सब थम जाए,मानो जैसे अब सब मिल गया और कुछ नही चाहिए। मां के मुख का तेज आत्म को परमात्म से जोड़ने लगता हैं। पूरे नौ दिन मां के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना पंडित भरत महराज द्वारा पूरे विधि विधान के साथ शक्तिशाली मंत्रोचार के द्वारा की जाती है। निश्चित रूप से नवरात्र के पावन त्यौहार में संपूर्ण मानव जाति में नई ऊर्जा का संचार होता जिससे सुख शांति और खुशहाली लाता हैं। पूजा उपरांत प्रसाद भोग का वितरण किया गया। दुर्गा समितियों द्वारा श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए अनेकों आयोजन भी किए जा रहें हैं इसी कड़ी में बच्चों के ड्रांस का कार्यक्रम समिति द्वारा पंडाल परिसर में ही रखा गया,जिसमें क्षेत्र के बच्चों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं बच्चो द्वारा की गई खूबसूरत और मनमोहक प्रस्तुति को देखने बड़ी संख्या में भीड़ भी जुटी रही। आज नवमी तिथि को विकास नगर में सुबह कन्या भोजन का आयोजन किया जावेगा । वहीं देर शाम जगराता का भी भव्य आयोजन पंडाल परिसर में होगा। कल दशमी २४ अक्टूबर को विकास नगर में बड़ी आतिशबाजी के साथ रावण दहन किया जावेगा,इस बार रावण के साथ साथ कुंभकर्ण और मेघनाद के भी पुतले जलाए जाएंगे।रावण दहन के पश्चात कूपन के विजेताओं की घोषणा की जावेगी। समिति के सदस्यो ने बताया की आगामी २७ अक्टूबर को अलका चंद्राकर का कार्यक्रम भी रखा गया है। बात करे कुसमुंडा क्षेत्र के अन्य पंडालों की तो आज आदर्श नगर कुसमुंडा दाई समिति की के द्वारा भी इंदिरा स्टेडियम में जगराता का कार्यक्रम रखा गया हैं। वहीं कल दशहरा के दिन स्टेडियम परिसर में रावण दहन भी किया जाएगा तत्पश्चात आर्केस्ट्रा का भव्य कार्यक्रम भी आयोजित होना हैं। वहीं बताया जा रहा है की २५ अक्टूबर को गेवरा बस्ती बरपाली दशहरा मैदान में मशहूर भजन गायिका शहनाज अख्तर का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। भूविस्तापित ग्राम जटराज में भी दुर्गा समिति के द्वारा २६ अक्टूबर को अलका चंद्राकर का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। तो आज से आगामी २७ अक्तूबर तक कुसमुंडा क्षेत्र में भव्य आयोजन होने जा रहे हैं जिसमें समितियों ने अधिक से अधिक क्षेत्रवासियों को सम्मिलित होने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *