मारवाड़ी युवा मंच जांजगीर का चुनाव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया की मौजूदगी में संपन्न
नई टीम घोषित में आकाश सिंघानिया अध्यक्ष, अनुभव अग्रवाल सचिव और निकुंज अग्रवाल कोषाध्यक्ष बने

जांजगीर : मारवाड़ी युवा मंच जांजगीर शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव गत दिवस उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया की उपस्थिति में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव के बाद आकाश सिंघानिया को अध्यक्ष, अनुभव अग्रवाल को सचिव और निकुंज भोपालपुरिया को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष दीपक सिंघानिया तथा प्रांतीय कोषाध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान मंच के सदस्यों ने संगठन को मजबूत करने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को गति देने पर एकमत से आवाज बुलंद की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच समाज सेवा, संगठनात्मक मजबूती और युवा नेतृत्व निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि जांजगीर शाखा ने पिछले समय में कई सराहनीय कार्य किए हैं और नई टीम से उम्मीद है कि वे सेवा कार्यों को नई ऊंचाई तक पहुंचाएंगे। उन्होंने आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा करते हुए स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा सहयोग, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने पर बल दिया।
सुल्तानिया ने कहा कि संगठन की पहचान सेवा और समर्पण से बनती है, इसलिए सभी पदाधिकारी सामूहिक रूप से कार्य करते हुए समाज के हर वर्ग तक पहुंचने का प्रयास करें। उन्होंने नई टीम को बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के अंत में सदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। नवीन कार्यकारिणी विस्तार जल्द किया जायेगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया, प्रांतीय उपाध्यक्ष दीपक सिंघानिया, प्रांतीय कोषाध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल, प्रांतीय संयोजक प्रवीण अग्रवाल, प्रदीप सोनी, आशीष अग्रवाल, अखिल बंसल, संजय सुल्तानिया सहित नितिन अग्रवाल, अनिश पालीवाल, आशु अग्रवाल, शुभ अग्रवाल, केशव अग्रवाल, सूजल खेमका, आदित्य भोपालपुरिया, यश भोपालपुरिया, शुभम भोपालपुरिया, अनुराम शर्मा, अंकित अग्रवाल, अमित पालीवाल, चमन अग्रवाल, चेतन शर्मा, कबीर मोदी, अरमान शर्मा, तुषार गोयल, अनुभव अग्रवाल, सक्षम अग्रवाल, आकाश बंसल, राजेश शर्मा, आकाश सिंघानिया, नवदीप गुप्ता, निकुंज भोपालपुरिया, आशुतोष अग्रवाल, सलभ अग्रवाल, राघव खेमुका, यशस्वी अग्रवाल, नवदीप गुप्ता, आकाश सिंघानिया, शक्षम अग्रवाल,, चेतन शर्मा, कबीर मोदी, अमन शर्मा उपस्थित रहें





