FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम हों तभी बढ़ेगा आत्मविश्वास, महिलाओं को आगे बढ़ाने रोजगार दे रही सरकार- सीएम बघेल

छत्तीसगढ़ में महिला, बच्चों की तस्करी पर पहले की अपेक्षा नियंत्रण किया गया है, फिर भी कुछ मामले सामने आ रहे हैं, ऐसे मामलों को रोकने के लिए प्रशासन प्रयास कर रहा है। आम लोगों की भी जिम्मेदारी है कि वे मानव तस्करी और महिलाओं पर होने वाले शोषण को रोकने के लिए आगे आएं।

महिलाएं जागरूक होंगी तभी महिला शोषण को रोका जा सकता है। इसके लिए महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम होना होगा, तभी उनमें आत्मविश्वास जागेगा और महिलाएं आगे बढ़ेंगी। उक्त विचार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य महिला आयोग के नेतृत्व में आयोजित विधिक जागरूकता प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किया।

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग का मोबाइल एप लांच मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के नए एप को लांच किया। इस एप के माध्यम से घर बैठे महिलाएं अपनी शिकायत कर सकेंगी। शिकायत मिलते ही तुरंत महिला को न्याय दिलाने आयोग कदम उठाएगा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डा.किरणमयी नायक, बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष तेजकुंवर नेताम भी उपस्थित रहीं।सीता अशोक पौधा किया भेंटराज्य महिला आयोग अध्यक्ष डा.किरणमयी नायक एवं महिला विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने मुख्यमंत्री को राजकीय गमछा पहनाया और सीता अशोक पौधा भेंट किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने बेहतर कार्य करने के लिए अनेक जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधिकारी समेत अनेक लोगाें को प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मानित किया।

आर्थिक स्थिति मजबूत होमुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि आधी आबादी की समस्याओं काे समझना और उनका निराकरण करने सभी को एकजुट होकर आगे आना होगा। प्रदेशभर में जो मास्टर ट्रेनर्स तैयार होंगे वे महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधाें को रोकने में कामयाब होंगे। ज्यादातर अपराध अशिक्षा, गरीबी, सामाजिक असुरक्षा के कारण होते हैं। महिलाओं की प्रगति के लिए अच्छी शिक्षा और आर्थिक स्थिति का मजबूत होना जरूरी है। इसके लिए महिलाओं को रोजगार दिलाने ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है।

गोबर बेचकर भी महिलाएं अच्छी कमाई कर रहीं हैं। बजट में अनेक योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त करने का प्रविधान किया गया है। गोठानों में वर्मी कंपोस्ट, पेंट बनाने और साग सब्जी उगाकर महिलाओं को स्वावलंबी बनाया जा रहा है। निश्चित रूप से महिलाएं अब आर्थिक रूप से सक्षम होकर अपना जीवनस्तर ऊंचा उठाएंगी।मानव तस्करी पूरी तरह खत्म होमुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी का प्रतिशत कम है, लेकिन इसे पूरी तरह से रोकना जरूरी है। साइबर ठगी के माध्यम से भोलेभाले लोगों को लूटने ठग सक्रिय है। यदि साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया जाए, तो ठगी से बचा जा सकता है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *