भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को बुलडोजर आया पसंद, CRS ने किया भेंट छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ ने पाली में अरुण साव को भेंट किया बुलडोजर, अपराधियों जिहादियों पर होगी कड़ी कार्रवाई छत्तीसगढ़ में बुलडोजर सरकार बने छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ को BJP से आस

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आज भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ पाली पहुंचे। यहां छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ (CRS) कोरबा जिला के कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुलडोजर भेंट किया। इस भेंट पर अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ (CRS) के कार्यकर्ता बहुत ऊर्जावान हैं। राष्ट्रवादी विचारों के साथ प्रदेश में विकास और शांति स्थापित हो, इसके लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ चाहती है कि छत्तीसगढ़ में अपराध, अपराधियों और जिहादियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने शांति स्थापित है। माफियाओं और अपराधियों पर लगाम कसे हैं। छत्तीसगढ़ में भी इसी तरह की सरकार बने, यह छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ की मांग है।साव ने कहा कि CRS की मांग जायज है। छत्तीसगढ़ में अपराध बढ़ा है, हत्या, चाकूबाजी, मारपीट व लूटपाट की घटनाएं आम बात हो गई है। प्रदेश में माफियाओं का राज हो चला है। गरीबों की जमीन छीनी जा रही है। राज्य में कांग्रेस की नहीं बल्कि भ्रष्टाचारियों की सरकार काम कर रही है। छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचारियों पर बुलडोजर चलाने की आवश्यकता है।

Home Loan @ 7.45%

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अपने वादों को न भूलें, यही CRS का प्रयास – पाली में छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के प्रतिनिधि दिनेश पंत ने बताया कि अरुण साव जी छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध और भुनेश्वर साहू की हत्या को अंजाम देने वाले जिहादियों पर बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी है। साव जी ने बुलडोजर वाली सरकार बनाने का वादा छत्तीसगढ़वासियों से किया है। अपने बयान पर साव जी अटल रहें, यही प्रयास छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के द्वारा किया जा रहा है। 

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *