ब्रेकिंग न्यूज कोरबा सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
राजू सैनी

ब्रेकिंग न्यूज कोरबा सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
कोरबा (19 मई 2026) जिले के बांकी मोगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाली चाकाबुडा मार्ग में बीते सोमवार की रात तकरीबन 8 बजे हुए एक हृदय विधारक घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जवाली गांव के रहने वाले प्रकाश और बबलू नामक दो युवक अपनी मीटर मोटर सायकल से जवाली मार्ग से गुजर रहे थे इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी। जिसके बाद दोनों युवक बाइक सहित सड़क पर गिर गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरे ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास किया परन्तु वे नहीं माने, तकरीबन 5 घंटे तक यह चक्काजाम चला, प्रशासन की ओर से तहसीलदार मौके पर पहुंचे, जिन्होंने मृतक के परिवार को तात्कालिक सहायता राशि दी वही आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही का आश्वाशन भी दिया। जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।






