*ज्ञानकुंज के मेधावी छात्र यशवंत प्रकाश ने किया एयरपोर्ट भ्रमण*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती – जिला कलेक्टर अमृत विकास टोपनो जिला प्रशासन के निर्देशन में सक्ती जिले के मेधावी छात्रों को रायपुर एयरपोर्ट भ्रमण एवं एयर क्रॉप्ट को नजदीक से देखने के लिए 16 मई को ऑनलाईन परीक्षा आयोजित कि गई जिसमें 24 विद्यार्थियों का चयन किया गया जिसमें ज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल सकरेली बाराद्वार के यशवंत प्रकाश श्रीवास का चयन हुआ यशवंत के चयन होने पर विद्यालय के प्राचार्य दुलीचंद साहू ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य कि कामना की । जिला प्रशासन सक्ती कि ओर से छात्रों को रविवार प्रातः 08 बजे रायपुर एयरपोर्ट ले जाया गया जहां छात्रों को एयर क्रॉप्ट के कॉकपिट में बैठाकर जहाज कैसे उड़ान भरती है इसमें कौन-सी टेक्नोलॉजी काम करती है तथा भौतिक के किन-किन नियमों के पालन करने से सुरक्षित उड़ान भरी जाती है की जानकारी विंग कमांडर विवेक कुमार साहू और टेक्निशियन श्री नेगी एवं अर्जुन के द्वारा बारीकी से बता या गया इस सफल कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर कुमुदिनी बाघ द्विवेदी जिला शिक्षा अधिकारी, सक्ती एवं वासु जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सक्ती कि मुख्य भूमिका रही । इस सफल कार्यक्रम के लिए विद्यार्थियों ने शिक्षा विभाग के साथ जिला प्रशासन के प्रति अपना आभार व्यक्त किए है ।






